रांची। कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता समिति की ओर से आगामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर 1 सितंबर को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रतियोगिता का पोस्टर भी विमोचन किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता पूरे प्रांत के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल होने जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 8 टीमों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है। समिति की ओर से आने वाले दिनों में अधिक से अधिक टीमों को प्रतियोगिता से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
आयोजन के दौरान युवाओं को सूखा नशा मुक्त अभियान से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है।
बच्चों के लिए भी होंगे विशेष कार्यक्रम
कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ बच्चों के लिए बाल गोपाल एवं राधा रानी रूप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में भव्य झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूरे आयोजन को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग देने की तैयारी की जा रही है।
विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
प्रथम पुरस्कार: ₹31,000 एवं ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000 एवं ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: ₹11,000 एवं ट्रॉफी
समिति ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियों को भव्य बनाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह, अध्यक्ष उत्तम यादव, महामंत्री प्रेम प्रतीक के अलावा सागर सिंह, विपुल मिश्रा, कुशाग्र सिंह, रोहित यादव, निखिल गुप्ता, शुभम विश्वकर्मा, आदित्य कुमार, अभिजीत मिश्रा, निशांत चौहान, चंदन केशरी, नवीन कुमार, हर्ष मिश्रा, आनंद यादव, रोहित सहित समिति के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।


