रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी पूरी चुनावी टीम मैदान में उतार दी है। टीम की ओर से कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को 22 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि छह प्रत्याशियों ने नामांकन के पहले दिन ही पर्चा भर दिया था।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही टीम मुकेश अग्रवाल ने चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया है। नामांकन के बाद टीम के प्रत्याशियों ने चैंबर के सदस्यों से समर्थन की अपील करते हुए चुनाव में जीत का दावा किया।
टीम के प्रमुख मुकेश अग्रवाल ने कहा कि उनकी टीम व्यापारियों और उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए झारखंड चैंबर को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि टीम में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। इन सभी के अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ चैंबर के कामकाज में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी तरीके से पहल करना है। साथ ही चैंबर की भूमिका को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी टीम का जोर रहेगा।
28 प्रत्याशियों की टीम
टीम के प्रवक्ता अमित अग्रवाल ने बताया कि टीम मुकेश अग्रवाल की ओर से मैदान में उतारे गए 28 प्रत्याशियों में मुकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, सुनील कालरा, मनीष जैन, पूर्णेंदु तुलस्यान, अमित अग्रवाल, अशोक प्रधान, माला कुजूर, उमंग सुल्तानिया, सुनील कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार, तेजविंदर सिंह, श्रीकृष्ण अग्रवाल, विजय कुमार हरलालका, राहुल अग्रवाल, अमित किशोर, अमित कुमार मिश्रा, राजेश गाडोदिया, अनुराग सिंह, सुमित जैन, सीए राजकुमार, शौर्य खंडेलवाल, मोनिका रॉय और बलकार सिंह नामधारी शामिल हैं।
नामांकन के बाद अब टीम ने सदस्यों से संपर्क और समर्थन जुटाने का अभियान तेज कर दिया है। चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही प्रत्याशी व्यापारियों और उद्यमियों के बीच अपनी प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजना को लेकर प्रचार कर रहे हैं।


