Author: jharkhand digital

औरंगाबाद/पलामू: बिहार के औरंगाबाद से पुलिस को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को प्रशिक्षु IPS अधिकारी बताकर पुलिस को अपने प्रभाव में लिया और पुलिस टीम के साथ मिलकर NH-139 पर वाहनों की जांच तक करा दी। बाद में बातचीत के दौरान उसकी असली पहचान पर शक हुआ तो वह मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कथित आरोपी ने औरंगाबाद नगर थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन किया था। उसने खुद को ट्रेनी IPS अधिकारी बताते हुए पुलिस से एक कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा। पुलिसकर्मी उसकी बातों पर भरोसा कर उसके…

Read More

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें करीब आठ गोलियां लगने की बात सामने आई है। मॉर्निंग वॉक के दौरान बनाया निशाना बताया जा रहा है कि बैद्यनाथ महतो सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान केथरिया रामपट्टी चौक के पास पथरिया श्मशान घाट के नजदीक बाइक…

Read More

रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को पोटपोटो नदी में फेंक दिया। लगातार बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण पुलिस को शव बरामद करने में तीन दिन तक सर्च अभियान चलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कांके के चैड़ी बस्ती के पास मंगलवार देर रात गोली चलने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी थी। बुधवार सुबह नदी किनारे खून के निशान दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कांके पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More

सिमडेगा। 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में शुक्रवार को पुरुष वर्ग के छह लीग मुकाबले खेले गए। इसके साथ ही पुरुष वर्ग के सभी 80 लीग मैच पूरे हो गए हैं। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग, सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। इन…

Read More

बोकारो: सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित विस्तार को लेकर बोकारो स्थित जियाडा भवन में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी, कंपनी प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने प्रस्तावित विस्तार को लेकर अपनी राय और सुझाव रखे। कई ग्रामीणों ने कंपनी के विस्तार का समर्थन करते हुए कहा कि परियोजना के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने के साथ ट्रांसपोर्ट, सप्लाई, निर्माण और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिलने की…

Read More

रांची: आर्य ज्ञान प्रचार समिति, रांची द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन होम के तत्वावधान में डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू रोड में चल रही संगीतमय श्रीकृष्ण कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कथावाचक आचार्य कुलदीप जी ने राजसूय यज्ञ, द्रौपदी चीरहरण और महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से समाज में न्याय और नारी सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की यज्ञशाला में यज्ञ के साथ हुई। आचार्य कुलदीप जी ने यज्ञ संपन्न कराया और यजमानों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद स्वागताध्यक्ष संजय पोद्दार और सुनील गुप्ता ने सपत्नीक आचार्य जी और संगीतकारों का पुष्पमाला पहनाकर…

Read More

रांची: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय बैंक हड़ताल का कैनरा बैंक परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने जोरदार समर्थन किया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व CBOA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेष त्रिपाठी और CBEU के नेता मनीष कुमार सिंह ने किया। आयोजकों के अनुसार, आंदोलन में 250 से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। PLI में भेदभाव का आरोप प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने Performance Linked Incentive (PLI) की मौजूदा व्यवस्था पर नाराजगी जताई।…

Read More

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार, 13 सितंबर 2026 को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनाव समिति ने मतदान स्थल मारवाड़ी भवन, हरमू रोड का जायजा लिया। चुनाव समिति ने मतदान व्यवस्था में लगे सीए और सीएस इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों समेत अन्य कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। इस दौरान मतदाताओं के प्रवेश, मतदान प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन और मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मतदान प्रक्रिया को लेकर दी गई जानकारी चुनाव समिति के…

Read More

करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी की अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर ले जाने की अनुमति मिल गई है। वहीं, वनतारा ने कहा है कि वह कमेटी के फैसले का सम्मान करेगा और आगे भी माधुरी की देखभाल में सहयोग जारी रखेगा। माधुरी को 30 जुलाई 2025 को हाई-पावर्ड कमेटी के निर्देश पर वनतारा लाया गया था। वनतारा के अनुसार, उसने माधुरी की कस्टडी की मांग नहीं की थी, बल्कि कमेटी के आदेश के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी संभाली थी। बाद…

Read More

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में युवक-युवती को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने डाहु के पूर्व मुखिया समेत दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सीनियर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि सिदपा गांव में ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को…

Read More