Wednesday, October 14

देवघर, 17 अगस्त: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे कांवरियों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। बाबा बैद्यनाथ धाम पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज रहा है।

सोमवार की सुबह से ही बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे तक कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ तक पहुंच गई थी। इसके बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

भोर में मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। कड़ी व्यवस्था के बीच कांवरियों और श्रद्धालुओं को कतार के माध्यम से मंदिर की ओर भेजा जा रहा है। श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

सावन सोमवार और नाग पंचमी का संयोग

इस बार तीसरी सोमवारी का महत्व और बढ़ गया है। 17 अगस्त को सावन सोमवार के साथ नाग पंचमी का भी संयोग बना है। ऐसे में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचे हैं।

बाबा नगरी में चारों ओर धार्मिक उत्साह का माहौल है। कांवरियों के जत्थे बोल बम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है।

श्रावणी मेले को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की गई है। तीसरी सोमवारी पर बढ़ी भीड़ के बीच पूरे बाबा धाम में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़े – JCECEB स्टेट मेरिट लिस्ट में BIOME के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, टॉप रैंकर्स में बनाई जगह

Share.
Next Story
17 से 23 अगस्त के बीच 3 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, जानें आपके शहर में कब है छुट्टी
Exit mobile version