चतरा: चतरा अंचल कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद को अब विभाग ने निलंबित कर दिया है। एसीबी की कार्रवाई के छह दिन बाद 21 सितंबर 2026 को उन्हें निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। मामला चतरा अंचल के हल्का-VII से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को एसीबी हजारीबाग की ट्रैप टीम ने राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद को शिकायतकर्ता तुलसी यादव से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एसीबी हजारीबाग थाना कांड संख्या…
Author: jharkhand digital
कौन है नवल…जेल में बंद भीखन गंझू पर किसकी है नजर भाकपा-माओवादी से अलग होकर ब्रजेश ने खड़ा किया टेरर नेटवर्क आम्रपाली और मगध कोल प्रोजेक्ट से वसूले करोड़ों रुपये एनआईए और झारखंड पुलिस को वर्षों से थी तलाश झारखंड के कोयलांचल में दहशत का दूसरा नाम झारखंड का चतरा, लातेहार और पलामू क्षेत्र वर्षों से उग्रवाद और आपराधिक गतिविधियों की गवाही देता रहा है। लेकिन इस इलाके में कानून-व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा नाम रहा था ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता। तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC/TSPC) का सुप्रीमो और केंद्रीय समिति का शीर्ष नेता ब्रजेश…
रांची: शहर में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री के दौरान प्रवेश की अनुमति देने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सुबह और शाम दो-दो घंटे की नो-एंट्री व्यवस्था के कारण छोटे मालवाहक वाहनों से जुड़े कारोबारियों को परेशानी हो रही है। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि त्योहारी सीजन नजदीक है। ऐसे में शहर में जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति…
रांची: दुर्गा पूजा-2026 को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार, 21 सितंबर को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में शहर की दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों और आयोजनकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में नवरात्र की शुरुआत से लेकर पूजा, विजयादशमी और प्रतिमा विसर्जन तक की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खास तौर पर श्रद्धालुओं की भीड़…
रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां सोमवार को भूमि पूजन के साथ आधिकारिक रूप से शुरू हो गईं। 21 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष एक्सपो का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। जेसीआई रांची इस वर्ष ‘एक्सपो उत्सव’ के 29वें वर्ष का आयोजन कर रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह व्यापार मेला हर वर्ष शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है, जिसमें देश-विदेश के विभिन्न व्यवसायों और कंपनियों के स्टॉल…
चतरा। टीपीसी के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत के बाद अब इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बृजेश का शव सोमवार को उसके पैतृक गांव चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित लुट्टू सोहावन पहुंचा। शव पहुंचने के बाद उसके बड़े भाई और सिमरिया के पूर्व विधायक गणेश गंझू ने मुठभेड़ की पूरी कहानी पर सवाल खड़े किए और इसे फर्जी एनकाउंटर बताया। पूर्व विधायक ने दावा किया कि बृजेश को पहले चतरा से पकड़ा गया और बाद में उसे उत्तर प्रदेश ले जाकर मुठभेड़…
बोकारो डीसी अजय नाथ झा की पहल आयुष मंत्रालय की सहमति मिलते के साथ काम होगा शुरु PPP मोड से बदलेगी सेहत और पर्यटन की तस्वीर झारखंड की औद्योगिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना चुका बोकारो अब वैश्विक स्तर पर वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। CM हेमंत सोरेन के सपने को साकार करने की दिशा में बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने इस संबंध में आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने की पहल शुरु कर दी है। बोकारों में केरल की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के ‘हेल्थ कॉटेज’ का निर्माण कराया जाएगा।…
रांची। आर्यसमाज मंदिर रांची का चुनाव रविवार, 20 सितंबर 2026 को मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में संपन्न हुआ। चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के तहत कराई गई। चुनाव के लिए श्री प्रेम प्रकाश आर्य को चुनाव अधिकारी तथा श्री एस.के. सिन्हा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में श्री संजय कुमार पोद्दार को प्रधान चुना गया। वहीं श्री प्रेमप्रकाश आर्य और डॉ. अरविंद कुमार आर्य को उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा श्री अजय आर्य को मंत्री, श्रीमती वीणा…
रांची/ओरमांझी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर ओरमांझी प्रखंड के कूटे गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के नाम सूची में नहीं होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का दावा है कि गांव के करीब 800 लोगों के नाम SIR की प्रक्रिया के बाद तैयार सूची में नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और सोमवार को बड़ी संख्या में लोग जनप्रतिनिधियों के साथ ओरमांझी प्रखंड कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि जब उनके नाम मतदाता सूची में पहले से दर्ज हैं और SIR के तहत फॉर्म भी जमा किया…
रांची। राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। विभिन्न पूजा समितियां इस वर्ष श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग थीम पर भव्य पंडाल तैयार कर रही हैं। इसी कड़ी में शिवा सेना दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष एक अनोखी और आकर्षक थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। समिति ने इस बार मधुमक्खी के घरों यानी छत्तों की थीम पर पंडाल बनाने का निर्णय लिया है। पंडाल में मधुमक्खी के छत्तों के बीच मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। समिति के अनुसार, पंडाल का निर्माण कार्य शुरू…
