Tuesday, November 24

कविता गोष्ठी और साहित्य सभा में कवियों व साहित्यकारों ने रखे विचार

रांची: यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी, रांची के 162वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय साहित्यिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत 23 नवंबर को ‘कवितार आसोर’ (कविता गोष्ठी) से हुई। इसमें क्लब के करीब 22 सदस्य कवियों ने अपनी और प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का पाठ किया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 नवंबर को ‘साहित्य सभा’ आयोजित की गई। इसमें सांसद महुआ माजी सहित कई साहित्यकारों ने सुकांत भट्टाचार्य, महाश्वेता देवी और शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के साहित्यिक योगदान पर विचार साझा किए।

इस दौरान रांची विश्वविद्यालय के बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ. गौतम मुखर्जी, अरुणांश बनर्जी, डॉ. अरुण सरकार और बिभास सरकार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में क्लब के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Share.
Next Story
क्रिकेट का नया ‘वैभव’: रिकॉर्ड्स की आंधी में उड़े पुराने सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
Exit mobile version