झारखण्ड के पलामू जिले के अंतर्गत मेदिनीनगर शहर के नावाटोली में एक महिला का शव उसके कमरे से मिलने के बाद पुरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। मामला गुरुवार का हैं जब 43 वर्षीय साधना सिंह का शव उनके ही कमरे के बेड में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया में उनके सर में चाकू से छह बार हमला किये जाने के निशान मिले है। मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने राजा अंसारी नाम के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है ,तो वही आकाश कुमार ने राजा उर्फ़ यूनुस नाम के व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है. मृतका के परिजनों का आरोप है आरोपी उन्हें धमकी दिया करता था. मृतका को एक बार फोन पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी ,हालाँकि मौत के पीछे के असली कारण और इसके पीछे किसका हाथ है इसका पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी।
सूत्रों के मुताबिक साधना के पति जमशेदपुर में नौकरी करते है , और साधना किराये के मकान में रहा करती थी. गुरुवार सुबह जब मकान मालिक पानी का मोटर चलाने ऊपर पंहुचा , तो उसे साधना का कमरा बंद मिला। काफी देर के बाद जब उसे शक हुआ तो उसने लोगो को बुला दरवाजा खोला तो साधना का शव कमरे में संदिग्घ मिला।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस एक संदिग्घ को हिरासत पर लेकर पूछताछ कर रही है और अब पुलिस जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पंहुचा जा सकता है।


