Wednesday, October 14

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार को उस वक्त बड़ा रेल हादसा टल गया, जब रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा चरही-बेस रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी, तभी ट्रैक पर अचानक लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। ट्रेन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वंदे भारत एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में ट्रेन में सवार किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद रेलवे महकमे में भी हड़कंप मच गया और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल हादसे की परिस्थितियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और अनधिकृत तरीके से ट्रैक पर वाहनों के पहुंचने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़े – जेल की सलाखों के पार भी कायम रहा भाई-बहन का रिश्ता, राखी लेकर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें

Share.
Next Story
JSSC CGL पेपर लीक में बड़ा एक्शन, 4 सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार
Exit mobile version