Author: Sanjana Kumari

देवघर: देवघर में चोरों ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया कि सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के बाहर लगे एटीएम को चोरों ने पहले तोड़ा और फिर पूरी मशीन ही उखाड़कर जाइलो कार में लादकर फरार हो गए। घटना मंगलवार तड़के की बताई जा रही है। सुबह स्थानीय लोगों की नजर एटीएम के टूटे शटर और गायब मशीन पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पहले शटर तोड़ा, फिर उखाड़ ले गए पूरी मशीन प्रारंभिक जानकारी के…

Read More

रांची: रांची के चौड़ा मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात बाइक सवार ने बच्चे को सड़क पर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, बाइक अपाचे थी। हालांकि, बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार करे।…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 1 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में साकची काशीडीह निवासी राज सिंह कश्यप उर्फ कोटू (32), साकची निवासी मो. कैफ उर्फ स्मोलू (23) और गोलमुरी के दुईलाडूंगरी निवासी दशरथ शुक्ला (44) शामिल हैं। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। शनिवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे…

Read More

पलामू: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की ओर से इसे ‘पटरी पर’ आने की बात कही गई है। एम्बुलेंस सेवा को लेकर भी मरीजों तक 15 मिनट में सुविधा पहुंचाने का दावा किया गया है। लेकिन पलामू के छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल की एक घटना इन दावों के बीच व्यवस्था की जमीनी तस्वीर पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क हादसे में घायल एक नाबालिग को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया। अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए एम्बुलेंस की जरूरत थी, लेकिन समय पर सरकारी वाहन नहीं मिल सका। घायल अस्पताल…

Read More

साहिबगंज/रांची: झारखंड में बच्चों के अपहरण और बच्चा चोरी की खबरें सामने आते ही अफवाहों का बाजार भी गर्म हो जाता है। कहीं बच्चों को बेचने की बात कही जाती है तो कहीं इन्हें अंगों की तस्करी और ‘किड हार्वेस्टिंग’ जैसे दावों से जोड़ दिया जाता है। लेकिन तीनपहाड़ और राजमहल इलाके से जुड़ी पुलिस जांच में एक अलग आपराधिक मॉडल सामने देखने को मिलता है। जांच में ऐसे गिरोहों का पता चला है, जो कम उम्र के बच्चों को चोरी के लिए इस्तेमाल करने और उन्हें जेबमारी, पर्स और मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग देने के आरोपों में सामने आए…

Read More

धनबाद: चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों में मो. शाहीद, मो. शहादत हुसैन और तनवीर आलम शामिल हैं। अदालत ने तीनों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने सुनाया। मामला 29 जनवरी 2004 का है, जब वासेपुर के कमर मखदुमी रोड स्थित फहीम खान के घर को अपराधियों ने निशाना…

Read More

बोकारो: बेरमो में कोयले के अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ अब कार्रवाई का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने इलाके में ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान शुरू किया है। मकसद साफ है – कोयला क्षेत्रों से अवैध निकासी पर पूरी तरह रोक लगाना। इस अभियान के तहत B&K एरिया के अमलो, करगली और चरकपनिया में CISF ने ड्रोन कैमरों और श्वान दस्ते की मदद से छापेमारी की। कार्रवाई में सैकड़ों टन अवैध कोयला और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दर्जनों वाहन जब्त किए गए। अचानक हुई…

Read More

लोहरदगा: सात साल पहले जिस बेटी को परिवार ने हमेशा के लिए खो दिया था, वह शुक्रवार को अचानक घर के दरवाजे पर जिंदा खड़ी मिली। लोहरदगा के कुटमु गांव की डपली उरांव, जिन्हें अनीता उरांव के नाम से भी जाना जाता है, को परिवार मृत मान चुका था और अंतिम संस्कार तक कर दिया था। ऐसे में जब मुंबई से कुछ लोग उन्हें लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। डपली को सामने देखकर घर में खुशी और भावुकता का माहौल बन गया। वर्षों से मां से दूर रहे बेटे रोहित उरांव की आंखों…

Read More

हजारीबाग: एशियन गेम्स 2026 में हजारीबाग की कीर्ति शर्मा ने भारतीय तीरंदाजी के लिए ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनकर अपनी पहचान बनाई है। SAI STC हजारीबाग की तीरंदाज कीर्ति शर्मा ने अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड़ के साथ भारतीय महिला रिकर्व टीम में खेलते हुए दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कीर्ति की इस उपलब्धि से SAI STC हजारीबाग के साथ-साथ उनके कोच, परिवार और पूरे झारखंड में खुशी है। फाइनल में आखिरी तक…

Read More

भारतीय एथलीट ज्योति याराजी ने अपने खेल करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जो बताता है कि अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने किस तरह मुश्किलों का सामना किया। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ज्योति ने बताया कि जब वह खेल की प्रैक्टिस के लिए जाती थीं, तो कई बार उन्हें यह बात घरवालों से छिपानी पड़ती थी। ज्योति ने अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा, “घरवालों से छुपाकर स्कूल बैग में मैं स्पोर्ट्स के कपड़े ले जाती थी।” उनके मुताबिक, एक दिन प्रैक्टिस से लौटने में उन्हें देर हो गई। इससे नाराज होकर…

Read More