सरायकेला-खरसावां: झारखंड में सौर ऊर्जा को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी है। सरायकेला-खरसावां के चांडिल डैम में 600 मेगावाट क्षमता का ग्रिड से जुड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट प्रस्तावित है। क्षमता के लिहाज से यह मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना होगी। परियोजना को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना में शामिल किया गया है। झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (जेरेडा) ने इसके लिए जरूरी सर्वे करा लिया है। इनमें बाथिमेट्री सर्वे भी शामिल है, जिससे जलाशय की गहराई, तल की बनावट और पानी के भीतर की परिस्थितियों का आकलन…
Author: Sanjana Kumari
कक्षा 9 के छात्रों के लिए पढ़ाई का दायरा अब किताबों और पारंपरिक विषयों तक सीमित नहीं रहेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नए सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम में व्यक्तिगत आयकर और पर्सनल फाइनेंस को भी जगह दी है। नए पाठ में छात्रों को पैसे के प्रबंधन से लेकर आयकर की गणना तक की बुनियादी समझ दी जाएगी। इसके लिए NCERT ने ‘Understanding Society India and Beyond-Part 2’ नाम से कक्षा 9 की नई किताब जारी की है। किताब में ‘अपनी व्यक्तिगत आय को प्रबंधित करना’ नाम से अध्याय शामिल किया गया है। इसमें बताया गया है कि…
हजारीबाग/बड़कागांव: गांधी जयंती के दिन हजारीबाग के बड़कागांव में कोल कंपनियों के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा निकाली जा रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण इसमें शामिल हुए हैं। महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। पदयात्रा के साथ ही ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मौन उपवास भी शुरू किया है। बड़कागांव में आयोजित संकल्प उपवास महोत्सव के तहत ग्रामीण एकजुट हुए हैं। उपवास पर बैठने वाले व्रतियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के बीच ग्रामीण कोल ब्लॉकों के आवंटन को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। NTPC से लेकर NMDC…
रांची: गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज देश की महान विभूतियों की जयंती का अवसर है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के…
रांची: वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के राजा वर्मा और विनय यादव के पार्थिव शरीर को शनिवार को भारत लाया जाएगा। दोनों शव वियतनाम से कोलकाता पहुंचेंगे, जिसके बाद उन्हें रांची लाया जाएगा। शवों को भारत लाने और परिवहन की प्रक्रिया में परिजनों को कोई खर्च नहीं करना होगा। भारतीय वाणिज्य दूतावास, हो ची मिन्ह सिटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वियतनाम से भारत के कोलकाता तक दोनों के पार्थिव शरीर को लाने का खर्च दूतावास वहन कर रहा है। संबंधित एजेंसियों को भी इसकी जानकारी देने को कहा गया है। शनिवार…
धनबाद: कतरास के मां लिलौरी स्थान स्थित रेलवे फाटक पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बोकारो की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। हादसे के बाद कार में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, उन्होंने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कार सवारों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। टक्कर के बाद आग इतनी तेजी से फैली…
हजारीबाग: जंगली हाथियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हजारीबाग से एक भयावह खबर सामने आ रही है। चलकुशा थाना क्षेत्र के भीखनाडीह गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। हाथियों के झुंड के गांव के आसपास मौजूद होने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को…
जमशेदपुर: निजी गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखकर सड़क पर चलने वालों पर अब यातायात पुलिस की नजर है। शहर में ऐसे वाहनों की पहचान कर जांच की जा रही है। एसएसपी के निर्देश के बाद सभी यातायात थाना प्रभारियों को इस संबंध में अभियान चलाने को कहा गया है। मामला उस समय चर्चा में आया, जब टाटा स्टील यूआईएसएल का एक कर्मचारी निजी कार पर ‘पुलिस’ लिखवाकर एसएसपी आवास पहुंचा। इसके बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर में ऐसे वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया। पुलिस की पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों पर नजर पुलिस…
रांची: बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। नायरा पेट्रोल पंप, जरिया के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का…
साहिबगंज: गंगा के बढ़ते कटाव ने साहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड पर रेलवे की चिंता बढ़ा दी है। महाराजपुर के झुंझरी पुल के पास कटाव की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने इस रेलखंड की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है। बीते दो दिनों से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ गहरे पानी में तेज धार बनी हुई है। इसके कारण झुंझरी पुल के आसपास किए जा रहे कटावरोधी कार्य का अपेक्षित असर नहीं दिख रहा है। लगातार बढ़ते कटाव के बीच रेलवे ट्रैक और पुल की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए…
