Author: Sanjana Kumari

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार से जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 की शुरुआत होने जा रही है। 1 से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों से आए करीब 400 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। बड़े ब्रांड्स और स्टार्टअप्स के साथ ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स समेत कई तरह के उत्पादों के स्टॉल यहां आकर्षण का केंद्र होंगे। इस साल एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आयोजकों के मुताबिक सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं रखा गया है। यहां बच्चों और महिलाओं के लिए अलग-अलग गतिविधियों के साथ रोजाना…

Read More

रांची: जमीन की मापी कराने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे एक व्यक्ति से बड़ी रकम और जमीन का हिस्सा मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय में तैनात अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जमीन की मापी का काम कराने के बदले अमीन ने शिकायतकर्ता से कुल 2 लाख रुपये नकद और 4 डिसमिल जमीन की मांग की थी। कथित मांग पूरी नहीं होने पर काम आगे बढ़ाने में परेशानी की बात सामने…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में हुई झारखंड की सबसे बड़ी बैंक डकैती के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई और समीक्षा का दौर तेज हो गया है। गुरुवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंचीं और एसएसपी आवास में पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक की। बैठक में हाल के दिनों में हुई बड़ी आपराधिक घटनाओं, खासकर बैंक डकैती और रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की गई। गोलमुरी केनरा बैंक में हुई डकैती में हथियारबंद अपराधियों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 33 करोड़ लूटी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच…

Read More

खलारी: खलारी के NK एरिया के रोहिणी खदान परियोजना में लगातार हो रही हैवी ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग के कारण आसपास के कई घरों में पहले ही दरारें आ चुकी हैं। बुधवार को स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब ब्लास्टिंग के दौरान खदान से उछला पत्थर एक घर की छत पर जा गिरा। पत्थर की वजह से छत की शीट टूट गई और उसके टुकड़े घर के अंदर जा गिरे। घटना के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने खदान में…

Read More

रांची: कांके के चंदवे स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में कक्षा 5 के छात्र के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में Jharkhand Digital की खबर के बाद अब झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले में की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है। आयोग ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए की गई कार्रवाई की जवाबदेही मांगी है। Jharkhand Digital ने प्रमुखता से उठाया था मामला कांके के चंदवे स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में कक्षा 5 में पढ़ने…

Read More

बोकारो: पोषण सिर्फ महंगे या विशेष खाद्य पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि घर और आसपास आसानी से मिलने वाली स्थानीय सामग्री से भी पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। इसी संदेश के साथ बोकारो में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिला स्तरीय पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 11 आईसीडीएस परियोजनाओं की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य सामग्रियों से तैयार अलग-अलग पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण…

Read More

रांची: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20 मुकाबले को लेकर टिकट बिक्री की तारीख तय कर दी गई है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अनुसार आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर 2026 को की जाएगी। टिकट स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए विशेष काउंटरों से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध होंगे। JSCA की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, टिकट बिक्री के दौरान दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। टिकट खरीदने के…

Read More

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के एक सीनियर ओवरसीयर (सिविल) को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक, आरोपी ने एक ठेकेदार से उसके काम के तीसरे बिल का भुगतान जारी करने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान गोकुल मुरपार सब एरिया, उमरेड एरिया, WCL के सीनियर ओवरसीयर (सिविल) के रूप में हुई है। सीबीआई ने 30 सितंबर 2026 को इस मामले में केस दर्ज किया…

Read More

पलामू: मेदिनीनगर स्थित सेंट्रल जेल में बुधवार को बोर्ड ऑफ विजिटर और डालसा की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर हुए इस निरीक्षण का फोकस जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं, स्वास्थ्य व्यवस्था और उनके कानूनी अधिकारों की स्थिति जानने पर रहा। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने जेल के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लिया और बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने बैरक, महिला वार्ड, मुलाकाती सहायता केंद्र, मेडिकल वार्ड, किचन, स्टोर रूम, लाइब्रेरी, प्रिंटिंग…

Read More

बोकारो: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने के लिए शुरुआती कुछ मिनट बेहद अहम होते हैं। दुर्घटना के बाद जितनी जल्दी घायल को प्राथमिक उपचार और मेडिकल मदद मिलती है, उतनी ही उसकी स्थिति बिगड़ने से रोकने की संभावना बढ़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोकारो में पुलिस जवानों को फर्स्ट एड और आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर सबसे ज्यादा अहम होता है। उपायुक्त ने…

Read More