Author: Sanjana Kumari

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, डोमिनिक की हत्या के लिए शूटरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें 25 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे। फायरिंग की इस घटना में कुल चार लोगों को गोली लगी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतारामडेरा निवासी शंकर मुंडा, परसुडीह निवासी रमेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा उर्फ टीटू शर्मा, मनोज कुमार सरकार और दीपू कुमार ओझा…

Read More

रांची: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो काड़ी पत्थर इलाके में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन किलो से अधिक गांजा और 5 लाख 19 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इलाके में बड़े स्तर पर गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की। भागने की कोशिश, पुलिस ने दोनों को पकड़ा छापेमारी के दौरान पुलिस…

Read More

झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एशियन गेम्स नागोया 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। जापान में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया। भारत की इस जीत में सलीमा टेटे और इशिका ने अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक गोल कर भारत को फाइनल तक पहुंचाया। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2018 के बाद पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश किया है। अब भारतीय टीम के पास स्वर्ण पदक जीतकर…

Read More

रांची: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ रांची की विशेष PMLA अदालत में आरोप गठित हो गया है। कोर्ट ने PMLA की धारा 3 और 4 के तहत उनके खिलाफ आरोप गठित किया है। इसके साथ ही मामले में उनके खिलाफ ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में आरोप गठन की प्रक्रिया को लेकर बुधवार को विशेष PMLA अदालत में सुनवाई हुई। इससे पहले अदालत ने 24 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद आरोप गठन के लिए 30 सितंबर की तारीख…

Read More

रांची: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बुलाए गए बंद का राजधानी रांची में मिला-जुला असर देखने को मिला। अल्बर्ट एक्का चौक पर आंदोलनकारी तीर-धनुष, भाला और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ सड़क पर उतर आए। सड़क के बीच प्रदर्शन किए जाने से चौक पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह बंद उनकी लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सांकेतिक तौर पर किया गया है। उनका दावा है कि वे किसी के…

Read More

​‘हमारा गांव, हमारे लोग’ अभियान के तहत प्रतिमाह होंगे चार ‘जल संवाद’ ‘हम आपको सुनते हैं…’ कार्यक्रम में 35 मामलों की हुई सुनवाई ​बोकारो ​जिला प्रशासन ने आमजनों की समस्याओं के पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल की है। जिला स्तर पर जन समस्याओं की सुनवाई के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं जलापूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जमीनी स्तर पर सीधे संवाद की रणनीति तैयार की गई है। ​उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने जिले में ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और पेयजल से जुड़ी शिकायतों के अविलंब निष्पादन के…

Read More

जामताड़ा: जामताड़ा में मंगलवार को आयोजित उपायुक्त के जनता दरबार में फतेहपुर प्रखंड की एक महिला ने जब यह बात कही, तो मामला सुनने वाले अधिकारी भी हैरान रह गए। शिमला डंगाल पंचायत के महेशपुर गांव की विमला देवी ने उपायुक्त आलोक कुमार के सामने पहुंचकर शिकायत की कि वह जीवित हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। महिला की शिकायत पर उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही के कारण विमला देवी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज किया गया…

Read More

“एक सुट्टा दो चाय…मर्द जात हाय हाय!” “शर्म नहीं है मर्दो में…औरत क्यों है पर्दो में!” “नारी अपने आप की नहीं किसे के बाप की!” आखिर चल क्या रहा दिल्ली में? दिल्ली की सड़कों पर इन दिनों यह नारा सुनाई दे रहा है। हाथों में पोस्टर, जुबान पर नारे और सवालों के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर उतर रही हैं। दरअसल, यह विरोध सिर्फ किसी एक घटना के खिलाफ नहीं है। इसके पीछे महिलाओं की सुरक्षा, रात में बाहर निकलने की आजादी और सार्वजनिक जगहों पर बराबर अधिकार को लेकर लंबे समय से चली आ रही बहस है।…

Read More

गुमला: 13 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद भी गुमला के पालकोट में हुई इस घटना की जांच आगे बढ़ रही है, लेकिन पांच दिन बाद तक पुलिस आरोपियों को चिन्हित नहीं कर सकी है। छात्रा के पिता की शिकायत पर 25 सितंबर को पालकोट थाने में FIR दर्ज की गई थी। परिजनों ने चार-पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि दुष्कर्म की पुष्टि से जुड़े तथ्य सामने आ सकें। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने दो सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रशासनिक कमेटी गठित की है। इसमें…

Read More

रांची: झारखंड में अब स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को चुनाव और मतदान की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए राज्यभर में 5,000 से अधिक इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) बनाए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रांची समेत सभी जिलों में क्लब के गठन की तैयारी चल रही है। इन क्लबों का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को मतदान, मतदाता पंजीकरण, चुनावी प्रक्रिया और मतगणना जैसी जरूरी जानकारियों से परिचित कराना है। चुनाव आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी जोर दिया जाता है। स्कूल…

Read More