Author: Sanjana Kumari

जमशेदपुर: गुरुवार देर रात घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे फल विक्रेता पर अचानक गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने फल विक्रेता आबिद हुसैन उर्फ राजा पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हमले में आबिद के बाएं हाथ में दो गोलियां लगीं। इनमें से एक गोली हाथ को आर-पार कर गई। फायरिंग के बाद घायल अवस्था में आबिद को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया,…

Read More

धनबाद: साइबर ठगी के खिलाफ धनबाद पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिठाकियारी गांव में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक संदिग्ध साइबर अपराधियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई धनबाद एसएसपी के निर्देश पर की गई। छापेमारी के बाद पकड़े गए सभी संदिग्धों को पूछताछ के लिए चिरकुंडा थाना लाया गया। पुलिस अब उनसे साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क और उसके काम करने के तरीके के बारे में जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी के लिए किन बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था,…

Read More

नामकुम: रामपुर रिंग रोड पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई। हादसा अरविंद मिल के सामने हुआ, जहां बाइक सवार तीनों लोग ट्रक से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद चालक फरार दुर्घटना के बाद ट्रक…

Read More

वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिशों के बीच राहत की खबर सामने आई है। राजा और उनके साथ रहे विनय की मदद के लिए Sana Yoga के सदस्यों ने कुल 28,500,000 VND जुटाए हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीब ₹1,05,532 होते हैं। मिली रकम को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल करने के लिए मुख्य खाते से ट्रांसफर कर दिया गया है। मदद के लिए जुटाई गई रकम और उसके ट्रांसफर की जानकारी भी साझा की गई है, ताकि सहयोग करने वाले लोगों को…

Read More

‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से जुड़े करीब 10 साल पुराने मामले में रांची के राहुल राज सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल राज सिंह को मामले से डिस्चार्ज कर दिया है। फैसले के बाद राहुल ने कहा कि करीब एक दशक से उनके ऊपर जो कानूनी और मानसिक बोझ था, वह अब काफी हद तक उतर गया है। राहुल राज सिंह ने फैसले के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उनके वकील ने फोन कर हाई कोर्ट के फैसले की जानकारी दी, तो वह कुछ देर तक…

Read More

रांची: CCL के एनके-पिपरवार और मगध-आम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और भंडारण के खिलाफ CISF ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। धमधमिया जंगल और फुलबसिया साइडिंग के पीछे हुई छापेमारी में टीम ने कुल 70 टन अवैध कोयला बरामद किया। इसके अलावा विद्युत तार और इलेक्ट्रिक सबमर्सिबल पंप समेत खनन में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला। पहली कार्रवाई CCL के एनके-पिपरवार क्षेत्र के धमधमिया जंगल में हुई। CISF कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को टीम ने इलाके में सघन अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में छिपाकर रखा करीब 20 टन कोयला, 80 किलो विद्युत तार और एक…

Read More

रांची: दुर्गापूजा से लेकर दीपावली और छठ तक रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ना तय है। रांची रेल मंडल को भी इस बार रोजाना यात्रियों की संख्या करीब 50 हजार से बढ़कर 80 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में रेलवे ने भीड़ संभालने के लिए 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ रांची और हटिया स्टेशन पर कई इंतजाम किए हैं। रांची रेल मंडल से और रांची होकर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार में घर लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। अजमेर-रांची, रांची-अलीपुरद्वार और रांची-आनंद विहार के अलावा हटिया से मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी पूजा…

Read More

रांची: ईडी के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की एकलपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए छह सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने इसे मंजूर नहीं किया। अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। वहीं, छह सप्ताह का समय मांगने पर अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले की अगली…

Read More

पलामू: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था अब पटरी पर आ गई है। लेकिन पलामू में सामने आई एक कार्रवाई इस दावे से बिल्कुल अलग तस्वीर दिखाती है। विश्रामपुर के सोरडीहा स्थित राहत अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में मरीजों का इलाज और मेडिकल जांच चल रही थी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को लेकर भी नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया। जांच के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया। आखिर यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था है, जहां मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे…

Read More

रांची: शहर में GAIL की ओर से सड़क और पाइपलाइन से जुड़े कार्यों के दौरान आम लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सदर एसडीओ कुमार रजत ने GAIL के अधिकारियों और संबंधित संवेदकों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा, काम की गुणवत्ता और कार्य पूरा होने के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में बहाल करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासन ने साफ कहा कि सड़क पर किसी भी तरह का काम करने के बाद उसे लंबे समय तक खुदी हुई या खराब स्थिति में…

Read More