Author: Sanjana Kumari

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तारीख तय हो गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा 1 नवंबर को राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से JAC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पहली पाली में कक्षा 6 से 8 यानी उच्च प्राथमिक स्तर के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली में कक्षा 1 से 5 यानी प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2…

Read More

सड़क हादसे में हुई थी योग शिक्षक राजा वर्मा की मौत, शव भारत लाने में करीब 20 लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा रांची: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के किशोरगंज निवासी राजा वर्मा का पार्थिव शरीर तीन दिन बाद भी भारत नहीं लाया जा सका है। परिवार लगातार उनके शव के रांची पहुंचने का इंतजार कर रहा है। शव को भारत लाने में करीब 20 लाख रुपये का खर्च आने की बात सामने आई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल है। ऐसे में परिजनों ने सरकार से…

Read More

रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच को लेकर टिकट की कीमतें तय कर दी गई हैं। 9 अक्टूबर 2026 को खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने सोमवार को टिकट की अलग-अलग श्रेणियों और उनकी कीमतों की सूची जारी की है। JSCA की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, टिकट की कीमत 1,600 रुपये से शुरू होकर 18,000 रुपये तक है। हालांकि, आम दर्शकों के लिए टिकट की बिक्री कब और किस माध्यम से शुरू होगी, इसकी जानकारी अलग से जारी…

Read More

धनबाद: अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पंकज कुमार दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजगंज से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में पंकज ने खुद को निर्दोष बताया है और धमकी से जुड़े मामले को लेकर अपना अलग पक्ष पुलिस के सामने रखा है। मामला 14 सितंबर का है, जब CO रामप्रवेश कुमार को फोन और व्हाट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। शिकायत के मुताबिक, उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की गई…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और चुनाव आयोग के फैसले लेने की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता राकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग के नाम पर ऐसे फैसले लिए गए, जिनमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की मंजूरी या भागीदारी नहीं थी। याचिका में मूल सवाल यह उठाया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग को मिली सामूहिक शक्तियों का इस्तेमाल क्या मुख्य चुनाव आयुक्त अकेले कर सकते हैं। इसी आधार पर याचिकाकर्ता ने क्वो वारंटो रिट जारी…

Read More

रांची: दुर्गा पूजा और काली पूजा की तैयारियों के बीच इस बार पूजा समितियों को उत्सव के साथ पर्यावरण का भी खास ध्यान रखना होगा। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने पूजा समितियों, स्थानीय निकायों, जिला प्रशासन और आम लोगों के लिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गाइडलाइन जारी की है। इसमें प्रतिमा बनाने से लेकर पंडाल के कचरे, प्लास्टिक के इस्तेमाल और विसर्जन तक के लिए अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं। यानी पूजा खत्म होने के बाद फूल-माला, कपड़े और सजावटी सामान को नदी या तालाब के किनारे छोड़ देना अब नहीं चलेगा। वहीं, मूर्ति विसर्जन से पहले भी पूजा…

Read More

रांची: मोरहाबादी वेंडर मार्केट में दुकानदारों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मार्केट बंद कर दिया था। मार्केट की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से कई समस्याओं को लेकर नगर निगम से शिकायत की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें दुकानें बंद कर विरोध करना पड़ा। दुकानदारों ने नगर निगम की वसूली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि निगम के कर्मचारी और गार्ड मार्केट में दुकानदारों से पैसे की मांग करते हैं। पैसा नहीं देने पर नोटिस दिए जाने का भी…

Read More

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लगातार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और सरकार की उपलब्धियों की गुणगान करते नजर आते है। सोशल मीडिया के जरिए हाल फिलहाल में उन्होंने एक तस्वीर साझा की है जिसमे वो ये बताते नजर आ रहे है कि उनका सपना साकार होते नजर आ रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही बयां करती नजर आ रही है। सितंबर में सामने आए कई मामले स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी चुनौतियों की ओर इशारा कर रहे हैं। कहीं मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए खटिये का सहारा लेना पड़ रहा है…

Read More

चतरा/जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई सोना और नकदी लूट की जांच का दायरा अब चतरा तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चतरा पुलिस ने देर रात अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो संदिग्धों के जमशेदपुर बैंक लूटकांड के मुख्य आरोपी के लगातार संपर्क में रहने के संकेत मिलने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस को पूछताछ के दौरान…

Read More

रांची: राजधानी रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एचबी रोड का है, जहां रविवार रात बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने चेन बचाने के लिए उसे पकड़ लिया, लेकिन स्नैचर ने जोर से खींच दिया। इससे महिला अपना संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक चेन लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई…

Read More