आज इंटरनेट की दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने Google का नाम न सुना हो। सुबह की पहली जानकारी से लेकर किसी सवाल का जवाब खोजने तक – Google हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि Google का Logo हमेशा ऐसा नहीं था जैसा आज दिखाई देता है? 27 सितंबर को Google अपना Birthday मनाता है 1998 में शुरू हुई इस कंपनी की कहानी सिर्फ एक Search Engine के दुनिया भर में लोकप्रिय होने की कहानी नहीं है, बल्कि यह तकनीक, डिजाइन और बदलते दौर के साथ…
Author: Sanjana Kumari
रांची: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक महिला की जान पर बन आई। आरोप है कि पति ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से रात के अंधेरे में पुल से नीचे धकेल दिया। महिला पुल के नीचे गिरी, लेकिन बहते पानी के बीच एक टापू पर जाकर फंस गई। रातभर वह ठंड में टापू पर ही पड़ी रही। सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, महिला सुबह घर से निकली थी। इसके बाद वह पुल के…
राजधानी में स्थानीय थानों की पुलिस की ढीली कार्यशैली और केस के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर्स की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे चोर गाड़ियों को उड़ा रहे हैं और फिर बेखौफ होकर शहर की सड़कों पर उसे बिना हेलमेट पहने पूरा चेहरा दिखाकर दौड़ा भी रहे हैं। झारखंड डिजिटल ने पूर्व में भी ऐसे मामले से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ खबर दिखाई थी अब ऐसा ही एक एक और हैरान कर देने वाला मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है – जहां एक व्यक्ति की बाइक…
पलामू: पांकी थाना क्षेत्र के सोरठ गांव में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले की घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। वह सुबह बकरी चराने के लिए जंगल गई थीं, लेकिन दोपहर बाद तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जंगल पहुंचे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कमेश भूइयां नाम का एक व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हुआ है। खोजबीन के दौरान सविता देवी जंगल में मृत अवस्था में मिलीं। दो लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला ग्रामीण शंकर के मुताबिक,…
खूंटी: जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी ने पुलिस महकमे में व्यापक तबादला और नई पदस्थापना की है। अलग-अलग आदेशों के तहत पुलिस निरीक्षक से लेकर आरक्षी स्तर तक कुल 276 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की ड्यूटी बदली गई है। इस फेरबदल में कई पुलिस अधिकारियों को थानों और अंचलों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बड़ी संख्या में हवलदार और जवानों को थाना, कोर्ट, जेल, पिकेट और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया गया है। बाबू बंशी साव बने खूंटी थाना प्रभारी एसपी कार्यालय…
जमुई: हालिया कांड के बाद महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जमुई पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने कॉलेज, कोचिंग सेंटर, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गश्त की। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई। छात्राओं से सीधे संवाद अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को किसी भी तरह की छेड़खानी, परेशानी या खतरे की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही डायल 112 के जरिए आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने की जानकारी दी…
रांची: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले T20 मुकाबले में अब सिर्फ 13 दिन बाकी हैं, लेकिन दर्शकों के लिए सबसे अहम जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने अभी तक टिकटों की कीमत तय नहीं की है। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बिक्री, आम लोगों के लिए टिकट उपलब्ध कराने और JSCA सदस्यों को मिलने वाले पास की तारीखें भी तय नहीं हो सकी हैं। मैच नजदीक आने के बावजूद टिकट से जुड़ी तैयारियों में हो रही देरी ने JSCA के अंदर चल रहे मतभेदों…
बोकारो थर्मल: मैदान पर चल रहे फुटबॉल मैच के बीच अचानक एक खिलाड़ी के गिरने से खेल का माहौल मातम में बदल गया। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान में शनिवार को डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान 37 वर्षीय कजरा मुर्मू बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। कजरा मुर्मू गोमिया के खंभरा बस्ती के रहने वाले थे और बजरंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेल रहे थे। दूसरे खिलाड़ी से टक्कर के बाद गिरे बताया गया…
रांची: झारखंड में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं कई इलाकों में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। बारिश के बीच अलग-अलग जगहों से बिजली गुल होने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। शहर हो या गांव, बारिश के दौरान बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रांची के मुख्य शहर स्थित ग्रीन पार्क रेजिडेंसी में भी पिछले 48 घंटों के दौरान बिजली का आना-जाना बना रहा। लगातार…
सुप्रीम कोर्ट ने Advocates-on-Record (AOR) Examination, December 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन नई दिल्ली में 19, 20, 22 और 23 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। परीक्षा का नोटिफिकेशन रजिस्ट्रार (J) और AOR Examination के Board of Examiners के सचिव की ओर से जारी किया गया है। यह अधिसूचना Supreme Court Rules, 2013 के Order IV के Rules 5(i) और 5(ii) के साथ AOR Examination Regulations के Regulation 2 के तहत जारी की गई है। कौन कर सकता है आवेदन? दिसंबर…
