Author: Sanjana Kumari

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आखिर खुलेआम हो क्या रहा है? शहर में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं के बीच अब सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास दिनदहाड़े फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाकर बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद बिंदल मॉल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। आखिर शहर के व्यस्त इलाके…

Read More

गुमला में 13 वर्षीय बच्ची के साथ  सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। गंभीर हालत में रांची के रिम्स में भर्ती बच्ची की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि 4 से 5 लड़कों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में घर के पास छोड़ दिया गया था। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच और आगे की…

Read More

रांची: झारसुगुड़ा स्टेशन पर विकास कार्य के लिए होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग काम का असर रेल यात्रियों की आवाजाही पर पड़ेगा। चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा स्टेशन पर होने वाले इस कार्य के कारण रांची होकर चलने वाली 22 ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगा। रेलवे ने यह फैसला दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के बाद लिया है। ऐसे में नवंबर के अंत से दिसंबर तक ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन का शेड्यूल पहले जरूर देख लेना चाहिए। हटिया-झारसुगुड़ा मेमू भी कई दिनों तक रद्द 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस…

Read More

रांची: झारखंड में स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा हाउसहोल्ड सर्वे कई जिलों में तय समय पर पूरा नहीं हो सका। स्थिति यह है कि राज्य के 14 जिलों के 1,322 स्कूलों में सर्वे अधूरा है। इनमें 870 स्कूल ऐसे हैं, जहां सर्वे शुरू तक नहीं हुआ, जबकि 452 स्कूलों में काम शुरू होने के बाद बीच में रुक गया। सर्वे की धीमी प्रगति को लेकर अब विभाग ने जिम्मेदारी तय करनी शुरू कर दी है। राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कुल 2,470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों…

Read More

रांची: रांची में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच अब फसलों पर पड़े असर का आकलन शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बारिश से प्रभावित इलाकों में फसलों के नुकसान का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों के लिए जरूरी राहत की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को जिले में लगातार हो रही बारिश की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अपर समाहर्ता समेत संबंधित अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का आकलन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।…

Read More

रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली चुना भट्ठा निवासी राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत हो गई। 26 वर्षीय राजा वियतनाम में योगा टीचर के तौर पर काम कर रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह एक निजी घर में योग की ट्रेनिंग देकर स्कूटी से अपने कार्यालय लौट रहे थे। बताया गया कि लौटने के दौरान उनकी स्कूटी अचानक अनबैलेंस हो गई और एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राजा कुमार वर्मा, उमेश कुमार वर्मा के पुत्र थे और रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र…

Read More

गुमला: गुमला में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों ने चार-पांच युवकों पर बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बच्ची की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाना पड़ा और आखिरकार शुक्रवार को रिम्स रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह घटना के बारे में कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। शाम को घर से निकली, दो घंटे बाद खराब हालत में मिली परिजनों के मुताबिक,…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी के केनरा बैंक में करोड़ों की डकैती के बाद अब पुलिस की जांच बदमाशों के भागने के रास्ते तक पहुंच गई है। शहर में अलग-अलग जगहों पर लगे करीब 70 CCTV कैमरों की फुटेज को जोड़कर पुलिस ने पांचों डकैतों का रूट ट्रेस कर लिया है। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद सभी बदमाश परसुडीह की ओर भागे थे। पुलिस के मुताबिक, बैंक से करीब 42 लाख रुपये नकद और लगभग 33 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूटने के बाद बदमाश उन्हीं स्कूटी और बाइक से आगे बढ़े, जिनसे वे बैंक पहुंचे थे। CCTV फुटेज…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार देर रात पुलिस की दबिश के बाद एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के शक में अब्दुल जाफर को घेरकर गोली मारी गई। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। जाफर को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बस्ती में तनाव का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। अस्पताल में भी परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ रही और…

Read More

जिन्हें संभालना था मोर्चा…उनपर ही हावी हो गए माफिया… धनबाद: तोपचांची के कालाझार में शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा और दबंगई के प्रभाव पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि पत्थर क्रेसर से जुड़ी शिकायत की जांच करने पहुंची टीम के सामने ही क्रेसर संचालक और उसके सहयोगी जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी से उलझ गए और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। मामला कतरी नदी पर अवैध पुल निर्माण और पत्थर खदान में NGT के नियमों के उल्लंघन की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच…

Read More