देशभर में बैंकिंग सेवाएं 28 से 30 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर सार्वजनिक, निजी, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों के करीब 10 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। 11 सितंबर की हड़ताल के बाद इसे बैंक यूनियनों का दूसरा बड़ा कदम बताया गया है। इस हड़ताल को ऑल इंडिया रिजर्व बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIRBEA) और ऑल इंडिया रिजर्व बैंक वर्कर्स फेडरेशन (AIRBWF) ने भी समर्थन दिया है। दोनों संगठनों ने 28 सितंबर को लंच टाइम के दौरान पोस्टर और प्लेकार्ड के…
Author: Sanjana Kumari
गिरिडीह: गिरिडीह के बंदरकुप्पी में गुरुवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव (24) के रूप में हुई है। ऋतिक के पिता झारखंड पुलिस में दरोगा (अवर निरीक्षक) हैं और फिलहाल हजारीबाग जेल में तैनात हैं। घटना रात करीब 11 बजे गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित मैगी पॉइंट के पास हुई। 8-10 युवकों ने घेरकर हमला किया, दोस्त ने बताया पूरा घटनाक्रम ऋतिक के दोस्त शुभम दास के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह ऋतिक यादव और राजा गुप्ता के साथ…
रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार को खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। तेज बारिश और हवा के कारण रांची आने वाली इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार फ्लाइट का रूट बदलना पड़ा। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट को री-शेड्यूल किया गया है। पुणे से आने वाली फ्लाइट बनारस पहुंची इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट को मौसम खराब होने के कारण रांची की जगह बनारस डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट के सुबह 7:55 बजे रांची पहुंचने का निर्धारित समय था। इसके अलावा इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट भी रांची नहीं पहुंच सकी। सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचने…
रांची: झारखंड में बारिश का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से बुधवार से बदला मौसम गुरुवार को भी कई हिस्सों में सक्रिय रहा। अब शुक्रवार यानी 25 सितंबर को राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आज इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 25 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर में कहीं-कहीं…
धनबाद: भूली मोड़ गोलीकांड के बाद धनबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ दबिश तेज कर दी है। इसी अभियान के दौरान बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के छोटकी बौआ में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बंद पड़े स्कूल में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की कार्रवाई में शूटर चंदन ठाकुर घायल हो गया, जबकि मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बंद स्कूल में जुटे थे अपराधी, सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी छोटकी बौआ स्थित बंद पड़े स्कूल में…
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे केनरा बैंक में हुई डकैती के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वारदात के बाद अब जांच को एक टीम तक सीमित रखने के बजाय अलग-अलग स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए 20 पुलिस पदाधिकारियों वाली SIT गठित की है। टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक करेंगे और इसका मुख्य काम वारदात से जुड़े सुराग जुटाना और अपराधियों तक पहुंचना होगा। डकैती के बाद बढ़ाई गई जांच की रफ्तार गुरुवार सुबह बैंक में अज्ञात अपराधियों ने डकैती की…
रांची: पहले दोस्ती, फिर प्यार और अब वार… गोंदा थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई है. युवती ने अपने सहकर्मी पर शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, करीब 5 लाख रुपये लेने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। युवती ने 23 सितंबर को गोंदा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अशोक नगर स्थित एक निजी मोटर्स कंपनी में काम करती है। वहीं काम करने वाले एक युवक विवेक कुमार राय से उसकी करीब दो साल पहले पहचान हुई…
CEC Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लेकर विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। CJP ने उन्हें 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने मांगें नहीं माने जाने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। नई दिल्ली में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कई आरोप लगाए। संगठन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन…
रांची के बड़गाईं जमीन मामले में गुरुवार को एक बार फिर अदालत में सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में पेश हुए। हालांकि, मामले में आरोप गठन को लेकर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी और अदालत ने अगली तारीख तय कर दी। 30 सितंबर को होगी अगली सुनवाई अब इस मामले में 30 सितंबर को सुबह 11:15 बजे आरोप गठन पर सुनवाई होगी। इससे पहले आरोप गठन के लिए 24 सितंबर की तारीख तय की गई थी। मामला रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय…
Koderma Train Fire: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोडरमा-हजारीबाग टाउन पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। कोडरमा स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के पिछले बोगी में आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान उसमें आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर पाया काबू RPF और GRP…
