रांची: बरियातू में सोमवार को कुछ घंटों के लिए निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह फैसला संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की Combined Recruitment Test (CRT-V) Examination, 2026 को लेकर लिया गया है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा को कदाचारमुक्त तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। 27 सितंबर को राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय बरियातू, HDFC बैंक के सामने परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। आखिर क्यों लगाई गई निषेधाज्ञा? प्रशासन को आशंका है कि…
Author: Sanjana Kumari
पलामू: MMCH के आसपास संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चर्चित J. Sharan जांच घर एवं स्कैनिंग समेत 6 स्वास्थ्य संस्थानों को मौके पर ही सील कर दिया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में हुए औचक निरीक्षण में लाइसेंस, पंजीकरण, डॉक्टरों की उपलब्धता, जांच व्यवस्था और मेडिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अनुपालन की पड़ताल की गई। जांच के दौरान कई जगह ऐसी अनियमितताएं मिलीं, जिन पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। कहीं पर्ची पर डॉक्टर का नाम किसी और का था, लेकिन जांच कोई दूसरा कर रहा…
हजारीबाग: तेज बारिश के बीच हजारीबाग में एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को दारू थाना क्षेत्र के पेटो के पास धनबाद से हजारीबाग आ रही रायीन बस पर अचानक सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के बस पर गिरते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस धनबाद से यात्रियों को लेकर हजारीबाग की ओर आ रही थी। पेटो के पास तेज बारिश के दौरान अचानक पेड़ जड़ से उखड़ा और सीधे चलती बस पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मची चीख-पुकार पेड़ का बड़ा हिस्सा बस के ऊपर गिरने के साथ ही…
जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में हुई दिनदहाड़े डकैती की तस्वीर अब और बड़ी होती जा रही है। शुरुआती जानकारी के बाद सामने आए नए अपडेट के मुताबिक, अपराधियों ने महज 24 मिनट में करीब 37 करोड़ रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इसमें करीब 23 किलो सोना और 47 लाख रुपये नकद शामिल हैं। वारदात की रकम और कम समय में इसे अंजाम देने के तरीके को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले को सुलझाने के लिए SIT का गठन किया गया है, जबकि अपराधियों को शहर से बाहर निकलने से रोकने के…
धनबाद: धनबाद अंचल के अंचलाधिकारी (CO) रामप्रवेश कुमार को व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मैसेज भेजने वाले ने रकम नहीं देने पर CO को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में CO की शिकायत पर धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे CO के मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिए धमकी भेजी गई। संदेश में एक करोड़ रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की…
पूर्वी सिंहभूम: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, खरकई नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है। नदी किनारे जाने से बचें प्रशासन की ओर से नागरिकों से स्पष्ट अपील की गई है कि वे नदी किनारे नहीं जाएं। खासकर बढ़ते जलस्तर के बीच नदी के तटीय इलाकों…
रांची: यह तस्वीर सिर्फ एक सड़क हादसे की नहीं, बल्कि उन अभिभावकों की चिंता की है जो हर सुबह अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठाकर इस भरोसे के साथ भेजते हैं कि वे सुरक्षित वापस लौटेंगे। रांची में लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच शुक्रवार को AG मोड़ पर संत जेवियर स्कूल की चलती बस पर अचानक पेड़ गिर गया। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के बावजूद किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को चोट नहीं आई। लेकिन हादसे ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है – जब मौसम इतना…
कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में आरोपित आसिफ को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने वारदात के बाद आरोपितों के कपड़ों, हुलिये और उनके एक-दूसरे को बुलाने के नाम से जुड़े सुराग दिए थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आसिफ की पहचान की। जांच में यह भी सामने आया कि आसिफ पहले पुलिस के लिए मुखबिर के तौर पर काम कर चुका है। मामले में पुलिस अब आरोपितों की गतिविधियों, उनके आने-जाने के रास्ते और घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच…
UPI MDR Charge: UPI भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि MDR न टैक्स है, न सेस और न ही सरचार्ज। इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के खाते में नहीं जाएगी, बल्कि भुगतान व्यवस्था से जुड़े बैंकों और दूसरी कंपनियों के बीच रहेगी। सरकार के मुताबिक इस शुल्क का बोझ UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा। यानी ग्राहक को अलग से MDR नहीं देना होगा। MDR सरकार की ओर से लगाया गया टैक्स नहीं वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि MDR…
पलामू: करमा पूजा के दौरान कोयल नदी में डूबे पांचवें बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द में हुए हादसे के बाद लापता हेमंत कुमार की तलाश करीब 48 घंटे से जारी थी। शुक्रवार को पुलिस और एनडीआरएफ के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान उसका शव गढ़वा के बेलचंपा इलाके से बरामद किया गया। इस हादसे में पहले ही चार बच्चों के शव बरामद किए जा चुके थे। हेमंत के लापता होने के बाद से ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी में उसकी तलाश कर रही थी। अब उसका शव…
