रांची: पहले दोस्ती, फिर प्यार और अब वार… गोंदा थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई है. युवती ने अपने सहकर्मी पर शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, करीब 5 लाख रुपये लेने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। युवती ने 23 सितंबर को गोंदा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अशोक नगर स्थित एक निजी मोटर्स कंपनी में काम करती है। वहीं काम करने वाले एक युवक विवेक कुमार राय से उसकी करीब दो साल पहले पहचान हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। इसी दौरान आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में उससे करीब 5 लाख रुपये लिए और रकम वापस करने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में पैसे वापस नहीं किए।
शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि प्रेम संबंध के दौरान आरोपी उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया और दोनों की जल्द शादी होने की बात कही। इसी दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी तरह एक नहीं कई बार शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाएं गए।
घर ले जाकर मां से मिलवाने का भी दावा
झारखण्ड डिजिटल की टीम ने जब पीड़िता से बात की तो पता चला कि आरोपी युवती को अपने घर के पास वाले मोहल्ले में ले गया था , जहा उसकी मुलाकात आरोपी कि माँ से हुई। बताया गया कि विवेक ने माँ के समक्ष युवती को अपनाया और आश्वाशन दिया कि वह उसी से शादी करेगा। शगुन के तौर पर आरोपी के माँ ने युवती को 1,001 रुपये भी दिए थे।
एक दिन जब वह युवक के फोन में फोटो देख रही थी तो उसे किसी अन्य युवती की तस्वीर दिखी। सवाल पूछने पर युवक ने हिंसक रूप ले लिया और युवती को कार में लॉक करके उसपर हाथ भी उठाया। बाद में उसे पता चला कि विवेक उस फोटो वाली लड़की से शादी कि बात चला रहा था। युवती का आरोप है कि बाद में जब उसने आरोपी से शादी के लिए बात करनी शुरू की तो उसका रवैया बदल गया और उसने शादी से इनकार करना शुरू कर दिया।
आरोपी द्वारा बातचीत बंद करने के बाद युवती अपनी मां के साथ उसके घर पहुंची। वहां शादी को लेकर बातचीत करने की कोशिश की गई। युवती का आरोप है कि दोनों मां-बेटी के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई और उन्हें वहां से भगा दिया गया।
अगले दिन विवेक कुमार राय अपने जीजा के साथ युवती के यहाँ पंहुचा और जान से मारने की धमकी भी दी। झारखण्ड डिजिटल की टीम ने जब पीड़िता से बात की तो यह पता चला कि लड़के का कथित जीजा सेना के किसी पद में पदस्थित है। उसी रौब से उसने जान से मारने की धमकी दी।
डर की वजह से तत्काल शिकायत नहीं करने का दावा
युवती का कहना है कि धमकी के बाद वह और उसकी मां डर गई थीं। इसी वजह से उस समय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन नहीं दे सकीं। अब 23 सितंबर को उन्होंने गोंदा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इसे भी पढ़े – बड़गाई जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठन टला, अब 30 सितंबर को होगी सुनवाई


