Monday, September 21

रांची: राजधानी रांची के पिस्का मोड़ के पास रविवार सुबह पशुओं से लदे एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने वाहन में पशुओं को ले जाने पर तस्करी का आरोप लगाते हुए वैन को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कथित तौर पर दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई।

हंगामे के बीच दुर्घटनाग्रस्त वैन में लदे पशुओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद कुछ लोगों ने वाहन में आग लगा दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद दो अन्य पशु लदे वाहन वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस फरार हुए दोनों वाहनों की तलाश कर रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है कि दुर्घटना के बाद विवाद कैसे शुरू हुआ और वाहन में आग लगाने की घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
LPG सब्सिडी लेने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
Exit mobile version