Author: Jharkhand_digital

टंडवा/केरेडारी: चंद्रगुप्त कोयला परियोजना से निकलने वाले कोयला ढुलाई ट्रकों से टंडवा-केरेडारी सीमा क्षेत्र में अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। बुकरू के पास कोयला ढुलाई सड़क पर ट्रक चालकों से पैसे लेने के आरोपों के बीच इंटेलिजेंस विभाग के सक्रिय होने की भी चर्चा है। 300 रुपये प्रति ट्रक वसूली का आरोप स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी और कुछ ट्रक चालकों के दावों के अनुसार, बुकरू के पास से प्रतिदिन करीब 300 से 400 कोयला ढुलाई ट्रक गुजरते हैं। आरोप है कि प्रत्येक ट्रक से पर 300 रुपये लिए जाते हैं। यदि 300 ट्रकों से प्रतिदिन 300…

Read More

रांची: नवरात्रि के अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति, रांची की ओर से माहेश्वरी भवन में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक कन्याओं और भैरव स्वरूप बालकों का विधि-विधान से पूजन किया गया। समिति की सदस्यों ने बच्चों के पैर धोए, आलता लगाया, रोली से तिलक किया और मौली बांधकर मिठाई खिलाई। इसके बाद फूलों की वर्षा कर उन्हें फूड पैकेट, चॉकलेट, फल, स्टेशनरी सामग्री और रुपये भेंट किए गए। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर किया पूजन नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन और…

Read More

धनबाद: खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए धनबाद में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की बैठक में 2,536 नई योजनाओं के अनुमोदन का प्रस्ताव रखा गया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने भरोसा दिलाया कि अगले तीन से छह महीने में विकास योजनाओं के परिणाम धरातल पर नजर आने लगेंगे। वहीं, बैठक में विधायकों ने चापाकल मरम्मत के खर्च का हिसाब मांगने के साथ सड़क, शिक्षा, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी समस्याएं उठाईं। समाहरणालय स्थित बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में DMFT न्यास परिषद की बैठक हुई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और…

Read More

धनबाद: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक कल्याण चंद्र की मौत हो गई। वह सोमवार रात गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से उसका शव बरामद किया गया। रात में तलाश नाकाम, सुबह मिला शव जानकारी के अनुसार, कल्याण चंद्र, पिता सुरेंद्र नाथ चंद्र, रात करीब आठ बजे बनिया तालाब में…

Read More

धनबाद: धनबाद के पाण्डरपाला में शनिवार सुबह एक मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 8:30 बजे टावर से धुएं का गुबार उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और लपटें आसपास के घरों तक नहीं पहुंचीं। धुआं उठते ही मौके पर जुटे लोग मोबाइल टावर से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बालू, पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का…

Read More

रांची: विजयादशमी पर रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार मैदान में 70 फीट ऊंचा रावण, 65 फीट का कुंभकर्ण और 60 फीट का मेघनाथ का पुतला तैयार किया गया है। इसके साथ ही दो मंजिला सोने की लंका भी बनाई जाएगी। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर आकाशीय आतिशबाजी और लेजर शो तक कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री करेंगे रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रावण के पुतले का दहन करेंगे। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ…

Read More

रांची: विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गुरु तेग बहादुर शाखा की ओर से न्यू एजी कॉलोनी स्थित कपिल देव मैदान में शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक संघ की गणवेश में शामिल हुए। RSS की विभिन्न शाखाओं में विजयादशमी के दिन और उसके आसपास शस्त्र पूजन व पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संघ इन आयोजनों के माध्यम से समाज के बीच संपर्क और जन-जागरण का प्रयास करता है। संघ ने पूरे किए 101 वर्ष कार्यक्रम के दौरान RSS के बिहार-झारखंड उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के संपर्क…

Read More

नई दिल्ली। बाजार से खरीदे जाने वाले बिस्कुट, दूध और दूसरे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। देश की खाद्य नियामक संस्था भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने तीन कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी है। इनमें प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने वाली सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड, डोडला डेयरी और यूआईआर ऑर्गेनिक फूड्स शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इन कंपनियों के उत्पादों या विनिर्माण प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था, कंपनियों की जवाबदेही और उपभोक्ताओं…

Read More

चक्रधरपुर। मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के स्लीपर कोच के एक बंद टॉयलेट के अंदर यात्री का शव मिला। टॉयलेट का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर यात्रियों को संदेह हुआ। इसके बाद जब अंदर का दृश्य सामने आया, तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। टॉयलेट के अंदर एक व्यक्ति का शव गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेल पुलिस (GRP) और रेलवे अस्पताल की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। टॉयलेट का…

Read More

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में दिनदहाड़े 21 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। माराफारी थाना क्षेत्र के मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने कथित तौर पर हिटाची कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाया और उनसे 21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिटाची कंपनी के कर्मचारी बाइक से रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। इसके…

Read More