Author: Jharkhand_digital

खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज डबल मर्डर मामला सामने आया है। पंगुरा गांव के जंगल से रविवार को 19 वर्षीय एक युवती का शव बरामद हुआ, जो आठ महीने की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके गर्भ से मृत शिशु भी निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दो साल से था प्रेम संबंध, फिर बदली स्थिति पुलिस के अनुसार, अड़की थाना क्षेत्र की मृतका युवती का पंगुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सागर ओड़ेया के साथ करीब दो साल…

Read More

रविवार देर रात लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित के कोमर गांव में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई। इसके साथ ही झुंड में शामिल कुछ अन्य हाथियों के भी करंट से घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। गांव में लगातार उत्पात मचा रहा था झुंड कोमर गांव और उसके आसपास के इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक इन दिनों…

Read More

हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गैंग के एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, प्रिंस खान और KSS गैंग के नाम लिखा पर्चा तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुछ अपराधी कोयलांग बाकपंजा जंगल में इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल…

Read More

जिस First AC कोच में आमतौर पर आरामदायक सफर की उम्मीद की जाती है, वहीं शराब की बड़ी खेप मिलने से हड़कंप मच गया। 75 लीटर शराब के साथ नेहा कुमारी उर्फ नेहा झा की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके संपर्कों और दरभंगा कनेक्शन की पड़ताल कर रही है। मामला नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की है। ट्रेन के H-1 कोच के एक कूपे में नेहा अपने जीजा ईशान कुमार के साथ सफर कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के पास वैध यात्रा टिकट नहीं था। पुलिस को वाराणसी से सूचना मिली थी कि…

Read More

शादी का नाम सुनते ही जेहन में दूल्हा-दुल्हन, रीति-रिवाज, फूड और डांस की तस्वीर उभरती है, लेकिन अब एक नया ट्रेंड सामने आया है जिसमें शादी जैसा माहौल तो होता है, मगर न कोई दूल्हा होता है और न कोई दुल्हन। इसे ‘फेक वेडिंग’ कहा जा रहा है और यह ट्रेंड खासतौर पर जेन-जी के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। क्या है फेक वेडिंग? फेक वेडिंग असल में एक थीम बेस्ड इवेंट है, जिसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वेन्यू पर पहुंचते ही असली शादी जैसा एहसास होता है। यहां संगीत, डांस और शादियों जैसा ही…

Read More

बैंक खाते से जुड़ा पुराना मोबाइल नंबर अगर किसी वजह से बंद हो गया है और उसे फिर से चालू करना मुमकिन नहीं है, तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहले के समय में ऐसी स्थिति में बैंक शाखा जाकर लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की वजह से यह काम बहुत आसान हो गया है। अगर खाताधारक की नेट बैंकिंग सेवा चालू है या उसके पास डेबिट कार्ड मौजूद है, तो वह बिना बैंक शाखा गए ही अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकता है। नेट बैंकिंग से नंबर अपडेट करने का…

Read More

अगर सितंबर महीने में बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की सूची जरूर चेक कर लें। सितंबर 2026 में अलग-अलग जोन में बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि इन तारीखों पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग तय होती हैं। किन-किन तारीखों पर रहेगी छुट्टी 4 सितंबर को जन्माष्टमी के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 6, 13, 20 और 27 सितंबर को रविवार तथा 12 और 26 सितंबर…

Read More

बिग बॉस के फैंस लंबे समय से इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की जानकारी का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित शो बिग बॉस का 20वां सीजन वापसी कर रहा है। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक ऑफिशियल तौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं हुई है, लेकिन BBTak ने अपने एक्स अकाउंट पर संभावित प्रतियोगियों की लिस्ट शेयर कर दी है। खेल, टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स का मेल इस बार की लिस्ट बेहद दिलचस्प मानी जा रही है, क्योंकि इसमें खेल जगत से लेकर टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया…

Read More

अपराधियों पर शिकंजा कसने और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई दिया है। फेम इंडिया मैगजीन की ओर से जारी देश के टॉप-25 IPS अधिकारियों की सूची में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को 18वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में झारखंड से जगह बनाने वाले वे एकमात्र IPS अधिकारी हैं। ऐक्शन मोड में रहते हैं आईपीएस प्रभात कुमार  मई 2025 में धनबाद में लंबित कांडों की संख्या 4300 थी, उसके बाद जब वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की ज्वाइंनिंग हुयी तब जुलाई 2026…

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को जेएसएससी के नामकुम स्थित कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की। एसआईटी पिछले दो दिनों से लगातार आयोग कार्यालय पहुंच रही है और सचिव सुधीर गुप्ता के सामने दस्तावेजों का सत्यापन भी करा रही है। एजेंसियों की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूछताछ में जैसे-जैसे नई जानकारियां सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे आरोपियों और संदिग्धों के बयान व दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। सीआईडी ने वेबेल और आईएनसी समेत अन्य कंपनियों की…

Read More