रांची: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल तथा सांसद पप्पू यादव शनिवार सुबह रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए उनके पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा रवाना हो गए।
रांची एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल ने मीडिया से कोई बयान नहीं दिया। वहीं, पप्पू यादव ने चुनाव आयोग और वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जैन जी के आंदोलन को जिस तरह दबाने का प्रयास सरकार कर रही है, वह अपने आप में अद्भुत है। उनके मुताबिक, यह दिखाता है कि सरकार युवाओं को भी अपने हिसाब से काम नहीं करने देना चाहती।
इस दौरान पप्पू यादव ने रूपी सोरेन को नमन भी किया। दोनों नेताओं के नेमरा पहुंचने और हेमंत सोरेन से मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है।
इसे भी पढ़े – JSCA स्टेडियम में भारत की करारी हार..इंडियन टीम की भारी भरकम 250 की स्कोर को वेस्ट इंडीज ने किया ध्वस्त
