Friday, October 23

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजधानी रांची को पार्टी के झंडों, बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे।

शाम 7 बजे रांची पहुंचेंगे नितिन नवीन

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को शाम 7 बजे रांची हवाई अड्डे पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए पार्टी की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के जरिए उनका स्वागत किया जाएगा। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे।

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड में यह दूसरा आगमन होगा। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।

आदित्य साहू ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और स्वागत की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वागत कार्यक्रम और दौरे से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है।

राजधानी में जगह-जगह भाजपा के झंडे, बैनर और पताकाएं लगाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।

24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन

नितिन नवीन 24 अक्टूबर को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और राकेश प्रसाद, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह शामिल हुए।

इसके अलावा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव, मनीर उरांव और शालिनी बैसिखियार, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सिंह, शशांक राज, राकेश भाष्कर, संजीव विजयवर्गीय, वरुण साहू, नरेंद्र सिंह और धीरज महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा के इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पार्टी की प्रमुख गतिविधियां रहेंगी। पार्टी को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन से प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

इसे भी पढ़े : झारखंड में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश-आंधी का अलर्ट, रांची समेत 10 जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका

Share.
Next Story
‘झारखंड को तो निगल गए रघुवर दास, कम से कम भक्तों को तो बख्श दीजिए’, डॉ. इरफान अंसारी का हमला
Exit mobile version