खूंटी।तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास सोमवार को बिजली करंट लगने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि अन्य सात छात्र घायल हो गए।
मृतकों में चंदन कुमार 16 वर्ष पेट्रोल पम्प तोरपा निवासी और तीजेश्वर महतो 15 वर्ष ग्राम टुराटोली शामिल हैं। घायलों में अरमान आलम, 16, तोरपा, सूजय लुहरा – 17, सैयसेरा , नीलय, एक्का, तोरपा, पंजक राम, 16, रुपेश कुमार, गिरिरराज यादव और कमलेश गोप शामिल हैं।शामिल हैं। सभी श्री हरि प्लस टू स्कूल के विद्यार्थी हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया, पर चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दोपहर में छात्रों का लंच ब्रेक था। कुछ बच्चे स्कूल से दूर मौसीबाड़ी के पास खड़े रथ को घुमाने लगे। उसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा 11 हजार बोल्ट के विद्युत तार से गया और नौ छात्र बिजली करंट की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों के परिजनों के विलाप से वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे स्कूल से दूर मौसीबाड़ी खेलने के लिए गए थे या उन्हें रथ धकलने के लिए कोई बुलाकर ले गया था।
Breaking
- रांची के कांके में कृषि विभाग के पदाधिकारी के घर डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने गहने और नकदी लूटी
- छापर में गोलियों की गूंज, JCB में आग और गैंग की खुली धमकी… बालू के कारोबार में गैंगवार की आहट?
- चतरा में 12 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल पहुंचने पर खुला गर्भवती होने का मामला
- राहुल गांधी ने पहले हाथ पकड़ा और फिर खिंच कर सीढ़ियों पर धकेल दिया: गर्भवती पत्रकार ऋचा पराशर
- आदित्यपुर में ‘मंकी मैन’ जैसे संदिग्ध का आतंक! शरीर पर ग्रीस, चेहरे पर नीला कपड़ा बांधकर घर में घुसा, महिला की नींद खुली तो छत से भागा
- पाकुड़ में बंद पत्थर खदान में मिला युवक का शव, ऊपर बिखरा था खून; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- पश्चिमी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर
- नवरात्रि का तीसरा दिन आज: मां चंद्रघंटा की आराधना से जुड़ा है साहस और शक्ति का संदेश, जानें पूजा-विधि, भोग और शुभ रंग
- 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, ओम प्रकाश माथुर को केरलम तो दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी
- चतरा में हथियार और 54 जिंदा गोलियों के साथ टीएसपीसी का कथित समर्थक गिरफ्तार
- धनबाद में दुर्गा पूजा पर पुलिस का पहरा सख्त! पंडालों में CCTV, सादे लिबास में तैनात होंगे जवान
Tuesday, October 13


