चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। झाबरी के समीप करीब चार बजे कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बस के पलटने के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एनएच-33 पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़े – पाकुड़ में किराना दुकान पर बदमाशों का धावा, दुकानदार पर फायरिंग…CCTV में कैद हुई पूरी घटना
