Thursday, October 15

गुमला: ओबीसी समाज की ओर से आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड के पांच जिलों – सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची और लोहरदगा में बंद बुलाया गया है। गुमला में इसका व्यापक असर दिख रहा है।

सुबह से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, खूंटी में भी बंद का असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के कई बाजारों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। बंद समर्थकों की सक्रियता के चलते कुछ स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है और सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही है।

बंद समर्थक आरक्षण और जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े – JHARKHAND DIGITAL BREAKING: दूध लेकर निकले राजमिस्त्री पर चली गोली…गांव में दहशत

Share.
Next Story
पर्व से पहले बोकारो में पुलिस की दबिश, खुले में शराब पीते 25 लोग डिटेन
Exit mobile version