Tuesday, September 22

रांची। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जानकारी के अभाव में कोई भी नागरिक किसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए।
सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर अभियान के दौरान प्रत्येक नागरिक तक गणना प्रपत्र भरने की सही और स्पष्ट जानकारी पहुंचे। साथ ही सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को लगातार प्रशिक्षण और संवेदनशीलता (सेंसिटाइजेशन) प्रदान की जाए, ताकि अभियान पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ संचालित हो।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नागरिकों में गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया या निर्धारित समय-सीमा को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को प्रत्येक नागरिक के साथ विनम्र, सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा सभी पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अभियान की नियमित निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी और नागरिक हितों के अनुरूप संपन्न हो।

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
‘Tiger’ and ‘Ravindra Ganjhu’के खुलासों के बाद जंगलों में घेराबंदी, एक करोड़ के इनामी मिसिर,आकाश समेत शीर्ष माओवादी निशाने पर
Exit mobile version