Tuesday, October 13

रांची। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद के लिए ऋतु कुमार, महासचिव पद के लिए नवीन कुमार और संयुक्त कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश दीप बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार चुनाव में करीब 72 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, और कुल 16 पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

क्या है मामला ?

गौरतलब है कि ऋतु कुमार फिलहाल हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमिटी की मौजूदा अध्यक्ष हैं, जबकि नवीन कुमार महासचिव के पद पर हैं। ऐसे में दोनों के सामने अपनी मौजूदा कुर्सी बचाए रखने की बड़ी चुनौती है।

चार वर्षों के कामकाज पर टिकी वोटिंग

इस बार का चुनाव इसलिए भी खास रहा क्योंकि अधिवक्ताओं ने पिछले चार वर्षों के कामकाज और अपने ज्वलंत मुद्दों को आधार बनाकर मतदान किया। अध्यक्ष पद की दौड़ में वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार, ऋतु कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा शामिल हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए कौन कौन है उमीदवार ?

उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव ठाकुर, राहुल गुप्ता, धीरज कुमार, प्राण प्रणय, नवीन कुमार सिंह, अमरेश कुमार और जयशंकर तिवारी के बीच मुकाबला है। वहीं महासचिव पद के लिए नवीन कुमार के अलावा विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी भी मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 96 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनके भविष्य का फैसला मतगणना पूरी होते ही कुछ ही घंटों में स्पष्ट हो जाएगा। सभी की निगाहें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो झारखंड की वकील बिरादरी की अगली चार साल की अगुआई तय करेंगे।

Share.
Next Story
झारखंड में 3 साल से लंबित पड़ा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
Exit mobile version