रांची। ट्रांसपोर्ट नगर के अब तक सुचारू रूप से चालू नहीं होने और आवंटन प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता के अभाव पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चिंता जताई है। चैंबर ने इस मामले को लेकर मंगलवार को विभागीय सचिव राजीव रंजन से बातचीत की। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने दूरभाष पर विभागीय सचिव से वार्ता कर ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़ी समस्याओं और ट्रांसपोर्टरों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
ट्रांसपोर्ट नगर के उद्देश्य पर उठे सवाल
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने का उद्देश्य रांची शहर में परिवहन और मालवाहक वाहनों से संबंधित गतिविधियों को व्यवस्थित करना था। इसके जरिए ट्रांसपोर्टरों क
