गुजरात के करजन शहर में CNG फिलिंग स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब CNG भरवाने के दौरान एक कार में जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि कार में लगा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर दो हिस्सों में टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
धमाके की आवाज सुनते ही फिलिंग स्टेशन पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
VIDEO LINK : https://www.facebook.com/share/r/1QFNqszori/
हालांकि, धमाका किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़े – इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर में पुजारी का शव फंदे से लटका मिला, परिसर में मची अफरा-तफरी
