Thursday, October 15

रांची: राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना जेसीआई का ‘एक्सपो उत्सव 2026’ बुधवार को भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। रांची का त्योहार कहे जाने वाले इस व्यापार मेले ने इस वर्ष अपनी 29वीं वर्षगांठ पूरी की। खरीदारी, मनोरंजन और अलग-अलग शहरों से आए उत्पादों की विविधता के बीच एक्सपो ने एक बार फिर रांचीवासियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। आयोजकों के अनुसार, इस बार करीब 7 लाख लोग एक्सपो उत्सव के साक्षी बने।

मेले के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में लोग एक्सपो परिसर पहुंचे। विभिन्न स्टॉल्स पर उपलब्ध ऑफर्स का लोगों ने लाभ उठाया। देश के अलग-अलग शहरों से आए कारोबारियों और ब्रांड्स के करीब 400 स्टॉल इस आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा इस बार पहले की तुलना में हैंगर और एम्यूजमेंट पार्क को भी बड़ा किया गया था, जिससे लोगों को खरीदारी के साथ मनोरंजन के ज्यादा विकल्प मिले।

समापन समारोह में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत अन आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं मंडलीय अध्यक्ष गौरव सेठ, मंडलीय उपाध्यक्ष तन्वी अग्रवाल और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। अतिथियों का संक्षिप्त परिचय जेसी ऋषब जालान, जेसी अभिनव अनूप गर्ग और जेसी ऋषब अग्रवाल ने कराया।

मुख्य अतिथि भरत अन आचार्य ने एक्सपो को सफल बनाने में जुटे जेसीआई के युवा सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह के दौरान आयोजन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। ‘एक्सपो रतन’ सम्मान जेसी दीपक पटेल को प्रदान किया गया। वहीं ‘एक्सपो भूषण’ से जेसी ऋषब जैन और जेसी अनिमेष निखिल को सम्मानित किया गया। ‘एक्सपो पद्म भूषण’ का सम्मान जेसी ऋषब अग्रवाल, जेसी देवेश जैन और जेसी सन्नी केडिया को दिया गया। इसके अलावा एक्सपो से जुड़े सभी स्पॉन्सर्स को भी सम्मानित किया गया।

इस बार एक्सपो में कुछ नए प्रयोग भी देखने को मिले। आयोजकों के मुताबिक पहली बार ‘एक्सपो टैंक’ और ‘भजन जैमिंग’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। नए आकर्षणों के साथ बड़े हैंगर और एम्यूजमेंट पार्क ने भी लोगों को अपनी ओर खींचा। चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने समापन के दौरान रांचीवासियों के समर्थन और उत्साह को याद करते हुए कहा कि शहर के लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि एक्सपो की सफलता सिर्फ आयोजन समिति की नहीं, बल्कि रांची के लोगों की भी है, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाया। उन्होंने एक्सपो को कवरेज देने वाले मीडिया संस्थानों और सहयोग करने वाले इन्फ्लुएंसर्स का भी आभार जताया।

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन रहे, जबकि टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी इसके पावर्ड बाय पार्टनर रहे। आयोजन में होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, NTPC, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम समेत कई संस्थानों ने अलग-अलग श्रेणियों में सहयोग किया।

एक्सपो को सफल बनाने में जेसीआई के अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन के साथ को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी अनिमेश निखिल, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल, जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और जेसीरेट नलिनी जैन समेत संस्था के कई सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

समापन समारोह का मंच संचालन जेसी तरुण अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव जेसी साकेत अग्रवाल ने दिया। 29वें संस्करण के समापन के साथ एक्सपो उत्सव का यह अध्याय भले ही खत्म हो गया, लेकिन आयोजकों ने अगले साल फिर नए उत्साह और नए आकर्षणों के साथ रांचीवासियों से मिलने का वादा किया।

Share.
Next Story
ओवरटाइम बना आत्महत्या का कारण ? मृतक के भाई सुभाष सेन ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
Exit mobile version