Friday, October 23

खूंटी: आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो मोबाइल फोन, 85,747 रुपये नकद और घटना से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर SIT ने मामले की जांच करते हुए यह कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि 20 अक्टूबर 2026 की रात मुरहू थाना क्षेत्र स्थित राजकीय बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। उनकी हालत में सुधार होने और खतरे से बाहर होने की जानकारी भी सामने आई थी।

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और जांच के दौरान तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए गए।

85,747 रुपये नकद और कई सामान बरामद

पुलिस ने दो मोबाइल फोन और 85,747 रुपये नकद के अलावा एक नारंगी रंग का गमछा, लाइनदार मफलर, काले रंग का खुरपी जैसा चाकू, लाल रंग का पेचकस, आठ-इन-वन स्क्रूड्राइवर, चेकदार तौलिया, होम थिएटर, चेकदार शर्ट, चप्पल, टी-शर्ट और जैकेट समेत अन्य सामान बरामद किया है।

हमले के बाद लोगों ने किया था विरोध प्रदर्शन

फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले के बाद खूंटी में लोगों में आक्रोश देखा गया था। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने भगत सिंह चौक जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, मसीही समुदाय और स्थानीय नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर मौन जुलूस निकालने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़े – फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए हमले पर खूंटी में नहीं थमा आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई SIT कि टीम…आज निकलेगा मौन जुलूस

Share.
Next Story
फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले के विरोध में निकला कैंडल मार्च
Exit mobile version