Thursday, October 15

देवघर।

सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर देखने को मिलीं। पूरा देवघर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा।

जिला प्रशासन के अनुसार, सोमवार को देर शाम तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने का अनुमान है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और दोपहर तक यह आंकड़ा दो लाख के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम जलार्पण के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर सहायता केंद्र, चिकित्सा शिविर, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबा नगरी पूरी तरह शिवमय नजर आ रही है। आस्था, भक्ति और उत्साह के इस अद्भुत संगम के बीच श्रद्धालु “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
झारखंड CID का बड़ा अभियान: तीन लापता लोगों की तलाश में जारी हुआ ‘ह्यू एंड क्राई’ नोटिस
Exit mobile version