Friday, October 23

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गाड़ी में गैस भर रहे पेट्रोल पंप कर्मचारी की जान उस वक्त चली गई, जब CNG फिलिंग मशीन से जुड़ा पाइप का नोजल अचानक टूटकर तेज रफ्तार से उसके सिर और चेहरे पर जा लगा। हाईप्रेशर के कारण नोजल इतनी तेजी से निकला कि कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी सामान्य तरीके से गाड़ी में CNG भर रहा था। इसी दौरान पाइप में बने तेज दबाव के बीच नोजल अचानक टूट गया और सीधे कर्मचारी के सिर व चेहरे पर लगा। हादसा इतना गंभीर था कि पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

साथी कर्मचारियों ने तुरंत घायल कर्मचारी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा CNG मशीन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, पुलिस इन दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, हादसे को लेकर पेट्रोल पंप के साथी कर्मचारियों में भी रोष है।

इसे भी पढ़े – ‘मेरा शहर, मेरा हक’ अभियान शुरू, नगर निगम की सुविधाओं और सफाई कर्मियों के मुद्दे पर युवा कांग्रेस उठाएगी आवाज

Share.
Next Story
“रास्ता ठीक करा दीजिए ,स्कूल जाते वक्त गिर जाती हूं”- मासूम बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
Exit mobile version