Saturday, October 24

रांची: जैप-1 दुर्गामंडप से आज मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। बैंड-बाजे और सशस्त्र दल की मौजूदगी में निकली इस शोभायात्रा में जैप-1 की वर्षों पुरानी परंपरा की झलक देखने को मिली। विधि-विधान के अनुसार मां दुर्गा को पारंपरिक डोली में विदाई दी गई।

शोभायात्रा स्थानीय बटम तालाब पहुंची, जहां पूजा-अर्चना और बलि की परंपरा पूरी करने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान धार्मिक परंपराओं और पूरे विधि-विधान के साथ मां को प्रतीकात्मक रूप से विदाई दी गई।

जैप-1 में मां दुर्गा की विदाई की यह परंपरा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। पारंपरिक डोली, बैंड-बाजे और सशस्त्र दल के साथ निकली शोभायात्रा ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया। मां दुर्गा के विसर्जन के साथ ही भक्तों ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की।

Share.
Next Story
झारखंड में अगली सरकार BJP की होगी: नितिन नवीन का दावा
Exit mobile version