Tuesday, September 22

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को ED ने अपने शिकंजे में लि या है। मनी लॉन्ड्रिंग के इल्जाम में ED ने दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश गोप फिलहाल जेल में बंद है। ईडी ने उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बता दें कि दिनेश गोप झारखंड के कुख्यात उग्रवादी संगठन PLFI का सरगना है। करीब दस साल पहले तक इस संगठन का रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा के कई इलाकों में वर्चस्व था। संगठन लेवी वसूली और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दिनेश गोप जेल के भीतर से भी संगठन को संचालित करता रहा है।

दिनेश गोप को मई 2023 में पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार किया था। पहले उसे रांची सेंट्रल जेल में रखा गया, लेकिन सुरक्षा कारणों और जेल से संगठन चलाने के आरोपों की वजह से समय-समय पर अन्य जेलों में भी शिफ्ट किया जाता रहा। ईडी ने गिरफ्तारी के बाद उस पर लेवी से वसूले गए पैसे को मनी लॉन्ड्रिंग कर अवैध संपत्ति बनाने का आरोप लगाया। इसी मामले में बुधवार को जेल में रहते हुए ही ईडी ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

Share.
Next Story
रांची के रातू थाना क्षेत्र में जमीन दलालों की जमकर पिटाई, कब्जा करने पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
Exit mobile version