Tuesday, October 13

रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का आज आखिरी दिन है। रांची का त्योहार कहे जाने वाले इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की इस वर्ष 29वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। एक्सपो में देश-विदेश के विभिन्न शहरों से आए कारोबारियों और ब्रांड्स ने अपने स्टॉल लगाए हैं। हर साल की तरह इस बार भी आखिरी दिन रांचीवासियों के लिए सभी स्टॉल्स पर विशेष ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे आखिरी दिन मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का भरपूर लाभ उठाएं।

छह दिनों में उमड़ी भीड़, 400 वातानुकूलित स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि पिछले छह दिनों में रांचीवासियों ने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने बताया कि एक्सपो में कुल 400 स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिनमें देश के विभिन्न शहरों से आए कारोबारी और ब्रांड शामिल हैं। सभी स्टॉल्स वातानुकूलित हैं।

मेले में बड़े ब्रांड्स के साथ-साथ स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स सहित कई तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक हैंगर तैयार किया गया है, जिसमें सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है, जहां तरह-तरह के झूले बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं।

आज सम्मान समारोह, सफल आयोजन में योगदान देने वालों को किया जाएगा सम्मानित

आज एक्सपो उत्सव का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेसीआई सदस्यों और सभी स्पॉन्सर्स को सम्मानित किया जाएगा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री भारत अन आचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेसीआई इंडिया होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री गौरव सेठ, मंडलीय अध्यक्ष, श्रीमती तन्वी अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष एवं श्रीमती राखी जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगी।

बिग बनयान ट्री के 35 बच्चों ने किया एक्सपो का भ्रमण, फ्री झूले और आइसक्रीम से बढ़ी खुशी

एक्सपो के दौरान बिग बनयान ट्री के अधिकारियों ने अपने स्कूल के 35 बच्चों को मेले का भ्रमण कराया। जेसीआई के पदाधिकारियों ने सभी बच्चों को फंगोला में फ्री झूला झुलवाया। इसके साथ ही बच्चों को फ्री रॉलिक आइसक्रीम खिलाई गई और टैंगो जूस पिलाया गया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने जेसीआई के युवा सदस्यों का धन्यवाद किया।

पुणे के जपनाम बैंड ने बांधा समां, एक्सपो परिसर में हुआ भजन जामिंग

6 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में भजन जामिंग का आयोजन भी किया गया। पुणे से आए जपनाम बैंड ने इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजक जेसी सिद्धार्थ जैन, जेसी नितिन पोद्दार एवं जेसी अनीश जैन रहे।

पंचरत्न स्काईलाइन Principal Sponsor, कई बड़े ब्रांड्स बने आयोजन के साझेदार

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा इसे Powered किया गया है।

आयोजन को सफल बनाने में शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। इनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर), बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टाइल पार्टनर), ए टी सी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) शामिल हैं।

जेसीआई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में झोंकी पूरी ताकत

आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया एवं सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल थीं।

Share.
Next Story
खेलगांव में गूंजी ‘खेलो झारखंड’ की हुंकार: ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया प्रोफेशनल दमखम
Exit mobile version