Tuesday, October 13

सरायकेला/ रांची : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चांडिल गोलचक्कर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गम्हरिया से कॉलेज जा रहे थे दोनों छात्र

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र बाइक पर सवार होकर गम्हरिया से चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान चांडिल गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, हादसे में दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल छात्र को मदद पहुंचाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Share.
Next Story
स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों के बीच चतरा में खाट बनी एंबुलेंस, प्रसूता को कंधे पर लेकर निकले ग्रामीण
Exit mobile version