रामगढ़, 14 अक्टूबर: रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचकर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ और कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान शोकाकुल सोरेन परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई।
शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना
प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं सोरेन परिवार के साथ हैं।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
श्रद्धांजलि देने वालों में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, रांची जिला अध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष वसीम अकरम, ग्रामीण जिला कांग्रेस महासचिव फिरोज आलम और शिवकुमार शामिल थे।
सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का धैर्य एवं संबल प्राप्त हो।
