Tuesday, September 22

पलामू: जिन अपराधियों ने सुबह सड़क पर पिस्टल दिखाकर बाइक लूटी थी, वे कुछ ही घंटे बाद ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। सोमवार को पलामू में दो बदमाशों ने लूटी गई पल्सर से गोपालगंज पहुंचकर प्रज्ञा केंद्र को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन गोली की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

एनएच-39 पर सुबह की लूट

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पांच बजे सतबरवा थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर पोलपोल और पोखराहा के बीच अपराधियों ने विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोदरमा कला निवासी विष्णु प्रजापति को हथियार का भय दिखाकर रोक लिया। विष्णु लातेहार के मनिका में अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। अपराधी उनकी पल्सर बाइक (जेएच-03AQ-3836) लूटकर फरार हो गए।

गोपालगंज में बिगड़ा खेल

कुछ घंटे बाद दोनों आरोपी उसी बाइक से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज पहुंचे। यहां वे ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र और प्रज्ञा केंद्र को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने की बरामदगी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से पिस्टल, गोली का खोखा, एक बैग और लूटी गई पल्सर बाइक बरामद की गई है। ग्रामीणों की तत्परता से न सिर्फ एक बड़ी वारदात टल गई, बल्कि कुछ ही घंटों में बाइक लूट का मामला भी सुलझ गया।

इसे भी पढ़े –  निखार सबलोक ह’त्याकांड में ‘मीडिया कनेक्शन’! सोनारी के एक न्यूज ऑफिस में एसआईटी ने ली डेढ़ घंटे तक तलाशी

Share.
Next Story
जमुई में वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
Exit mobile version