कोडरमा /रांची : कोडरमा पुलिस द्वारा तत्परता दिखये जाने के नतीजा है कि जो नाबालिग बच्ची तिलैया थाना क्षेत्र से लापता हुई थी उसे महज दो घंटो के भीतर ही सकुशल ढूंढ लिया गया। पुलिस ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी निवासी मंटू कुमार महतो के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा ने तत्काल जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया। इसके साथ ही जिलेभर में सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। इसी तत्परता के कारण पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
इसे भी पढ़े : स्कूली बच्चों को साइबर अपराध और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से सतर्क कर रही हजारीबाग पुलिस
