Monday, November 23

गोमिया में घर और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर विवाद की बात, घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में

बोकारो। जिले के गोमिया में घर और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक युवती और दो युवकों ने मिलकर एक बाइक को निशाना बनाया। तीनों ने लाठी-डंडे, टांगी और गैता से बाइक पर हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

सामने आए वीडियो में युवती और दो युवक बाइक पर लाठी-डंडों से वार करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक युवक टांगी लेकर पहुंचता है और बाइक पर लगातार प्रहार करने लगता है। बताया जा रहा है कि बाइक पर हमला करने के दौरान टांगी भी टूट गई, लेकिन इसके बावजूद तोड़फोड़ जारी रही।

इसके बाद गैता से बाइक की टंकी, पैनल, इंजन और टायर को निशाना बनाया गया। देखते ही देखते बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि पूरा मामला घर और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। फिलहाल घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।

Share.
Next Story
टाटा स्टील का बड़ा फैसला, 28 हजार करोड़ में बेचेगी दो बड़े कारोबार
Exit mobile version