डीएसपीएमयू में गुरुवार को ‘कविताओं के गणनात्मक पहलू ‘ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन (सीसीपी लैब) बीआईटी मेसरा और डीएसपीमयू के बीच हुए एक एमओयू के तहत विश्विद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनोद कुमार (खोरठा विभागाध्यक्ष एवं टीआरएल समन्वयक, डीएसपीएमयू) ने की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ जय किशोर मंगल (असिस्टेंट प्रोफेसर, हो विभाग, डीएसपीएमयू) ने किया।
मुख्य वक्ता – डॉ नीरज कुमार सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, बीआईटी मेसरा)
व्याख्यान का विषय – कम्प्यूटेशनल एस्पेक्ट्स ऑफ पोएट्री
मुख्य वक्ता डॉ नीरज ने कविताओं में अंतर्निहित पैटर्न्स और उनके विश्लेषण को विशेष रूप से रेखांकित किया। कविताओं के संख्यात्मक विश्लेषण में कंप्यूटर्स की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
डॉ कुमारी शशि ( खोरठा विभागाध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय) एवं डॉ दिनेश कुमार दिनमणि ( असिस्टेंट प्रोफेसर, खोरठा, रांची विश्वविद्यालय) ने भी मौके पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इसके अलावा विभाग के
डॉ सुशीला कुमारी, डॉ निताई चंद्र महतो, डॉ सुनीता कुमारी (कुड़ुख), डॉ सीता कुमारी (कुड़ुख) प्रमुख रूप से इस व्याख्यान में सम्मिलित हुए।
विभाग के शोधार्थी संजय साहू, पन्ना लाल महतो, राजेश कुमार, सारंग प्रामाणिक, अशोक पुराण, रूपेश कुशवाहा के अलावा टीआरएल के छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ डुमनी माय मुर्मू (असिस्टेंट प्रोफेसर, संताली, डीएसपीएमयू) के द्वारा संपन्न हुआ।



