Thursday, September 10

रांची: जिले के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एक ही थाना में कई वर्षों से तैनात 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों को अब दूसरे थाना, ओपी और पुलिस प्रतिष्ठानों में भेजा गया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह तबादला किया गया है।

जारी जिलादेश संख्या 2637/26 के तहत सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पुलिसकर्मी बिना देरी किए अपने नए थाना, ओपी या प्रतिष्ठान में योगदान सुनिश्चित करें।

वर्षों से एक ही जगह तैनाती पर बदली गई जिम्मेदारी

तबादले की सूची में वैसे पुलिसकर्मी और हवलदार शामिल हैं, जो लंबे समय से जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थापित थे। अब उन्हें अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस महकमे के इस बड़े फेरबदल के बाद कई थाना और ओपी में पुलिसकर्मियों की तैनाती का समीकरण भी बदलेगा।

तत्काल योगदान का आदेश

जिलादेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है। वहीं पुलिस केंद्र, रांची के पारचारी प्रभारी-प्रथम को भी आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

अब देखना होगा कि इस बड़े स्तर के तबादले के बाद थानों में पुलिस बल की तैनाती और कामकाज में क्या बदलाव देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़े – सुबह-सुबह गली में पड़ा मिला नवजात बच्चा, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
सुबह-सुबह गली में पड़ा मिला नवजात बच्चा, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी
Exit mobile version