Monday, November 23

पिपरवार: राय रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पलामू एक्सप्रेस में सवार था। ट्रेन खुलने के बाद कुछ दूरी पर वह प्लेटफॉर्म के पास गिर गया। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ट्रेन से कैसे गिरा। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Share.
Next Story
निशा भगत ने मौत से कुछ घंटे पहले अधिवक्ता को किया था फोन, अजय तिर्की के खिलाफ मांगी थी कानूनी सलाह…CBI ने दर्ज किया बयान
Exit mobile version