Tuesday, October 13

रांची। मेयर रोशनी खलखो ने छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने और उन्हें कानूनी अड़चनों में फंसाने की कोशिश ऊपर से हो रही है। उन्होंने कहा कि रांची, हजारीबाग और गिरीडीह में सत्ता संरक्षित गुंडों ने छात्रों पर हमले किए और उन्हें धमकाया गया, और अब बिना किसी नोटिस व अपराध के एक छात्रा को घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

न कोई नोटिस दिया गया, न वारंट

खलखो ने कहा कि न कोई नोटिस दिया गया, न वारंट, फिर भी पुलिस बिना कारण छात्रा को थाने ले आई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मईया सम्मान” का दावा करने वाली सरकार में अब बेटियों को इसी तरह मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले संवैधानिक अधिकार छीनने की कोशिश हुई, फिर दुर्व्यवहार किया गया और अब बेवजह थाने बुलाकर बैठाया जा रहा है, जो यह दिखाता है कि छात्रों की एकजुटता से सरकार पूरी तरह हिल चुकी है।
मेयर ने आरोप लगाया कि अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सरकार अब लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने में जुटी है, लेकिन इस तरह की साजिशें कभी कामयाब नहीं होंगी।

Share.
Next Story
हाईकोर्ट की रोक से JSSC CGL कर्मियों को मिली राहत, सोमवार से लौटेंगे ड्यूटी पर
Exit mobile version