Thursday, September 10

रांची जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की निगरानी में यह प्रक्रिया चल रही है।

5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या पहले से दर्ज जानकारी में सुधार कराने के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरे जा सकते हैं।

अगर किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकता है। वहीं, नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में सुधार अथवा वेरिफिकेशन के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

SIR की प्रक्रिया के तहत हर दिन नोटिस की सुनवाई भी की जा रही है। ऐसे में मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने या दर्ज जानकारी में सुधार कराने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।

ध्यान रखें, 15 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति की प्रक्रिया जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े – छात्रों की FIR वापसी को लेकर BJP का राज्यव्यापी मोर्चा, कई जिलों में DC कार्यालयों का घेराव

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
Apple Event: बेस iPhone 18 नहीं, फोल्डेबल फोन पर नजर!
Exit mobile version