Wednesday, October 14

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिसहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन पर कीचड़ और पानी की बोतलें फेंकीं।

बताया जा रहा है कि यह विरोध एक मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद हुआ। परिवार ने दावा किया है कि कार्यकर्ता की मौत पुलिस हिरासत में मारपीट के कारण हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सुरक्षा घेरे के बीच पुलिस ने ममता बनर्जी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

इसे भी पढ़े – मोरहाबादी से आंदोलनकारी छात्रों को हेमंत का भरोसा- ‘आपका अधिकार आपको मिलेगा, न्याय की जिम्मेदारी हमारी’

Share.
Next Story
JPSC-JSSC पर सरकार ने खोला संवाद का रास्ता, छात्रों से मांगे सुझाव
Exit mobile version