रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार की देर रात रांची पहुंचेगी। विदेश में हुई मौत के बाद पार्थिव शरीर को वापस लाने की प्रक्रिया में राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के साथ समन्वय किया। कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रांची जिला प्रशासन ने पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास तक पहुंचेगीने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की।

राजा कुमार वर्मा रांची के कैलाश नगर के रहने वाले थे और वियतनाम में योगा प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। वियतनाम में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई थी।
हनोई से कोलकाता, फिर रांची पहुंचेगी पार्थिव शरीर
परिजनों की अपील के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय, हनोई स्थित भारतीय दूतावास और वियतनामी अधिकारियों से संपर्क किया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर हनोई से कोलकाता हवाई अड्डे लाया गया।
कोलकाता एयरपोर्ट पर जरूरी दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रांची जिला प्रशासन की ओर से नि:शुल्क एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। इसके जरिए पार्थिव शरीर को रांची स्थित उनके पैतृक आवास तक पहुंचेगीया गया।
परिवार को मिलेगी 5 लाख रुपये की सहायता
राजा कुमार वर्मा के निधन के बाद राज्य सरकार ने उनके आश्रित को आर्थिक सहायता देने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत परिवार को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विदेश में काम करने वाले झारखंड के श्रमिकों से जुड़े मामलों में राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के जरिए परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
राजा कुमार वर्मा की मौत के बाद अब उनका पार्थिव शरीर रांची पहुंच चुका है। परिवार को सरकारी सहायता मिलने के साथ ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


